{"_id":"6875ef2c93838230f20ffe69","slug":"man-attacked-young-man-head-with-an-iron-rod-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी सी बात पर मौत की सजा: रायगढ़ में लोहे की रॉड से युवक के सिर पर जोरदार हमला, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी सी बात पर मौत की सजा: रायगढ़ में लोहे की रॉड से युवक के सिर पर जोरदार हमला, अस्पताल में तोड़ा दम
Tue, 15 Jul 2025 11:34 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:34 AM IST
सार
रायगढ़ में मामूली सी बात पर एक शख्स की हत्या कर दी गई। एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर एक शख्स को मार डाला है। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बर्तन धोते समय पानी छिटक जाने से नाराज एक शख्स ने लोहे के रॉड से एक युवक के सिर में जोरदार हमला कर दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के साथी कि रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, सोनू कुमार साहनी ने चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह नटवरपुर में स्थित मां मंगला एथेनांल प्लांट के मैकेनिकल विभाग में पिछले तीन महीनों से काम कर रहा है। सोनू कुमार ने बताया कि वह और उसके अन्य साथी प्रदीप कुमार साह, निवासी जगदीशपुर बिहार प्लांट अंदर लेबर कालोनी में रहते हैं।
विज्ञापन
सोनू कुमार ने बताया कि 13 जुलाई कि रात 8.30 बजे खाना खाने के बाद वह अपने साथी प्रदीप कुमार साह के साथ बर्तन धो रहे थे, वहीं अर्जुन अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच बर्तन धोते समय उन पर पानी छिटक जाने के दौरान अर्जुन गुस्से में गाली गलौज करते हुए जमीन में रखे लोहे के रॉड को हाथ में उठाकर प्रदीप साह के सिर में वॉर कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान बीच बचाव करने आये अन्य साथियों को जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ भी मारपीट की। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण निजी वाहन से प्रदीप साह को तत्काल जिला अस्पताल रायगढ ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां कल शाम सवा छह बजे के आसपास उसकी मौत हो गई।
बहरहाल मृतक के साथी की रिपोर्ट के बाद चक्रधर नगर पुलिस अर्जुन और उसके साथियों के खिलाफ धारा 103(1), 115(2), 296, 3(5) 351(2) के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।