{"_id":"68d5484fd14c67b7d804b1ae","slug":"man-arrested-for-4-year-misdeed-under-false-marriage-promise-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती, प्यार और कांड: चार साल तक किया शोषण, देता रहा लड़की को धमकी; फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती, प्यार और कांड: चार साल तक किया शोषण, देता रहा लड़की को धमकी; फरार आरोपी गिरफ्तार
Thu, 25 Sep 2025 07:19 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:19 PM IST
सार
रायगढ़ में फेसबुक पर जान-पहचान के बाद आतिश चैहान ने युवती को शादी का लालच देकर कई बार दुष्कर्म किया, जिसकी रिपोर्ट 12 सितंबर को दर्ज हुई। धमकी देने पर फरार आरोपी को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में शादी का झांसा देकर लगातार युवती से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसर, पीड़िता ने 12 सितंबर को कोतरा रोड थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि करीब चार साल पहले उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से आतिश चैहान से हुई थी। दोनों में बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया और अप्रैल 2023 में अपने दोस्त के घर से घुमाने के बहाने मोटरसाइकिल में बैठाकर कोकडीतराई स्थित परिचित के मकान में ले गया। वहां पहली बार उससे शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद अलग-अलग जगहों पर कई बार शोषण करता रहा।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि कई बार उसने आतिश से शादी करने की बात कही। लेकिन हर बार आरोपी उसे टालमटोल करता रहा। आखिरकार 11 सितंबर को आरोपी ने साफ शब्दों में शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद लगातार धोखे और उत्पीड़न से परेशान युवती कोतरा रोड थाना पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 351(2), 69 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने तत्काल आरोपी की पतासाजी शुरू की। इस दौरान आरोपी फरार हो गया था। इसी बीच आज आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिलते पर पुलिस दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।