Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Last night once again a wild elephant created havoc causing damage to house and household goods in Raigarh

Raigarh: बीती रात एक बार फिर से जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, घर और ग्रहस्थी को पहुंचाया नुकसान

Sat, 15 Feb 2025 08:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Feb 2025 08:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात एक बार फिर से एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए 02 घरों को तोडा है। साथ ही साथ घर में रखे चावल को भी खा गया। देर रात गांव में अचानक हाथी के घुस आने से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी।

विज्ञापन
Last night once again a wild elephant created havoc causing damage to house and household goods in Raigarh
जंगली हाथी ने मचाया उत्पात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात एक बार फिर से एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए 02 घरों को तोडा है। साथ ही साथ घर में रखे चावल को भी खा गया। देर रात गांव में अचानक हाथी के घुस आने से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी। उक्त मामला रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया गांव का है।

विज्ञापन

 
मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर बसे बंगुरसिया गांव के जंगलों में एक लंबे अर्से से जंगली हाथियों ने डेरा जमाया हुआ है। आये दिन यहां के जंगलों से निकलकर हाथियों का दल कभी सडक में तो कभी धान खरीदी केन्द्र तो कभी रिहायशी इलाको में पहंुचते हैं। बीती रात भी एक हाथी जंगल से निकलकर बंगुरसिया बस्ती में पहुंचा जहां हाथी ने संतोष विश्वकर्मा के अलावा कमला सिदार के मकान को ढहाते हुए वहां रखे चावल को खाने के साथ-साथ कुछ सामानों को भी नुकसान पहुंचाया है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों में दहशत
रात में अचानक गांव में हाथी के आ जाने के कारण पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था। जिसके बाद वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह हो हल्ला करके हाथी को वापस जंगल में भगाया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। गांव के ग्रामीणों ने कभी भी हाथी उनके गांव में पहुंच जाता है और फसलों को नुकसान पहुंचाकर वापस जंगल में लौट जाता था बीती रात संभवतः भोजन की तलाश में यह हाथी बस्ती तक पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथियों के दल पर रखी जा रही नजर
वन विभाग के अनुसार इन दिनों रायगढ़ जिले के जंगलों में 100 से अधिक हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहा है। हाथियों के इस दल पर वन विभाग के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्य लगातार निगरानी कर रहे हैं। साथ ही साथ हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए प्रभावित गांव के ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed