{"_id":"6aaa9e87a0bf32f56a03d9dd","slug":"jealousy-leads-to-murder-teen-stoned-to-death-at-raigarh-bus-depot-over-girl-dispute-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस युवती के साथ किशोर को देखा: रायगढ़ में उसी को लेकर भड़का विवाद, पुराने बस डिपो में पत्थर से कुचलकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस युवती के साथ किशोर को देखा: रायगढ़ में उसी को लेकर भड़का विवाद, पुराने बस डिपो में पत्थर से कुचलकर हत्या
Wed, 16 Sep 2026 07:36 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:36 PM IST
सार
रायगढ़ में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एक युवती से मिलने-जुलने को लेकर विवाद के बाद दोनों आरोपी किशोर को पुराने बस डिपो की ओर ले गए थे, जहां पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
रायगढ़ में एक युवती से मिलने-जुलने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने पत्थर से कुचलकर 16 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों बैकुंठपुर निवासी शिवम बरेठ (20) और शिवम बानी (23) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
चक्रधर समारोह देखने निकला था किशोर
पुलिस जांच में सामने आया कि 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे किशोर घर से चक्रधर समारोह देखने निकला था। रामलीला मैदान के पास आरोपी शिवम बानी ने किशोर को एक परिचित युवती के साथ देखा। आरोपी का उस युवती के प्रति एकतरफा लगाव था। इसी बात से नाराज होकर शिवम बानी ने किशोर को पास बुलाया। आरोपी शिवम ने किशोर का मोबाइल छीन लिया और उसे वापस करने के बदले एक हजार रुपये की मांग की। इसके बाद दोनों आरोपी किशोर को रामभांठा स्थित पुराने बस डिपो की तरफ ले गए। वहां उन्होंने किशोर को युवती से दूर रहने की चेतावनी दी। विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने पत्थर से किशोर के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सुनसान जगह मिला था शव
अगली सुबह 15 सितंबर को पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो के पास संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में किशोर का शव पड़े होने की सूचना मिली। सिर पर गंभीर चोट के निशान देखकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की। परिजनों ने मृतक की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मर्ग कायम कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया। गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस उन संदिग्धों तक पहुंची, जिन्हें मृतक के साथ आखिरी बार देखा गया था। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: नक्सलियों का जखीरा बरामद, आठ किलो जिलेटिन समेत कारतूस जब्त
खून से सने कपड़े बरामद
पुलिस ने आरोपी शिवम के पास से मृतक का मोबाइल बरामद किया है। वहीं, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन का पुनर्निर्माण भी कराया और अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शिवम का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में मारपीट के पूर्व मामले दर्ज हैं।