{"_id":"695765f4de2a7605a509647c","slug":"husband-killed-his-wife-with-a-sharp-weapon-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: रायगढ़ में सनसनीखेज हत्या, चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से पत्नी को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: रायगढ़ में सनसनीखेज हत्या, चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से पत्नी को उतारा मौत के घाट
Fri, 02 Jan 2026 12:00 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
रायगढ़ जिला मुख्यालय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह घटना जूटमिल थाना क्षेत्र के अमलीभौना गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सेतु चौहान ने बीती रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी नेहा चौहान (30 वर्ष) के साथ विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि सेतु ने आपे से बाहर होकर अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में नेहा के गले और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति को अपनी पत्नी पर चरित्र संबंधी शंका थी, जिसके चलते उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सेतु चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है और लोग इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन