{"_id":"689b676e0d5b5f55e40f00d2","slug":"four-accused-of-looting-on-deserted-roads-in-raigarh-arrested-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: सुनसान मार्गों पर लूटपाट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, लूटा मोबाइल समेत ये सामान हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: सुनसान मार्गों पर लूटपाट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, लूटा मोबाइल समेत ये सामान हुआ बरामद
Tue, 12 Aug 2025 09:40 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 12 Aug 2025 09:40 PM IST
सार
पीड़ित ने सुबह कोतरा रोड थाना पहुंचकर उक्त मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम को रवाना किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में पुलिस ने सुनसान मार्गों में राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन के अलावा मोटरसाइकिल बरामद की है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
11 अगस्त की रात, जब ग्राम नावापारा निवासी सुंदर दास महंत (50 वर्ष) अपने साथी स्वलाल महंत के साथ ग्राम सपोस दशकर्म में शामिल होकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी बीच रात करीब 10 से 11 बजे के बीच ग्राम लिटाईपाली नाला पुल के पास अंधेरे में छिपे कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज, मुक्कों व डंडों से हमला कर लूटपाट की। बदमाशों ने सुंदर दास का मोबाइल छीन लिया और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़ित ने सुबह कोतरा रोड थाना पहुंचकर उक्त मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम को रवाना किया। पूछताछ में पीड़ित ने एक आरोपी की पहचान कृष्णा भारद्वाज के रूप में की। पुलिस ने उसे घर से पकड़ लिया, जहां उसने अपने साथियों विजय भारद्वाज, प्रदीप टंडन और विरू सिदार के साथ वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
अड्डा बनाकर करते थे लूटपाट
आरोपियों ने बताया कि वे ग्राम लिटाईपाली के नाला पुल को अपना अड्डा बनाकर रात के समय राहगीरों को रोकते, पैसे की मांग करते और विरोध करने पर डराते-धमकाते थे। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।