{"_id":"6860cb72453da74a2400d7cd","slug":"five-inspectors-and-three-sub-inspectors-transferred-in-raigarh-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Police Transfer: रायगढ़ में चली तबादला एक्सप्रेस, पांच निरीक्षक, तीन उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर; देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Police Transfer: रायगढ़ में चली तबादला एक्सप्रेस, पांच निरीक्षक, तीन उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर; देखें लिस्ट
Sun, 29 Jun 2025 10:43 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:43 AM IST
सार
पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल ने एक बार फिर से तबदला सूची जारी की है। इस लिस्ट में पांच निरीक्षक के अलावा तीन उप निरीक्षकों का नाम है, जिनका तबादला किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल ने एक बार फिर से तबदला सूची जारी की है। इस लिस्ट में पांच निरीक्षक के अलावा तीन उप निरीक्षकों का नाम है, जिनका तबादला किया गया है।
विज्ञापन
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार निरीक्षक कमला पूसाम को धर्मजयगढ़ से तमनार, मोहन भारद्वाज को छाल से कोतरारोड, रोहित बंजारे को कापू से लैलूंगा, त्रिनाथ त्रिपाठी को कोतरा रोड से छाल, सीताराम ध्रुव को भूपदेवपुर से धर्मजयगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन
इसी तरह उप निरीक्षको में इंगेश्वर यादव को थाना प्रभारी लैलूंगा से थाना प्रभारी कापू, संजय नाग को कोतवाली से भूपदेव थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं दिनेश मिंज को रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन