फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   elderly man died after falling from a speeding tractor

रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

Sat, 20 Dec 2025 09:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 20 Dec 2025 09:24 PM IST
सार

रायगढ़ में अठारह नाला पुल के पास गिट्टी लोड ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ने पर 60 वर्षीय महेशराम मांझी गिर गए और पहियों के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक समारू राम फरार हो गया।

विज्ञापन
elderly man died after falling from a speeding tractor
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर से नीचे गिरकर पहियों के नीचे आ जाने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अगासमार में अठारह नाला पुल के पास आज दोपहर गिट्टी लोड़ तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर महेशराम मांझी 60 साल की ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि देहजरी गांव निवासी पंचूराम पटेल के ट्रैक्टर को समारू राम चलाने का काम करता था और आज ट्रैक्टर में गिट्टी लेकर कही खाली करने जा रहे थे और उसी वाहन में महेशराम मांझी भी सवार था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। जिससे यह घटना हो गई। इस दुर्घटना के बाद से चालक फरार हो गया है। बहरहाल, घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed