{"_id":"67585f3021089baf4e025abf","slug":"dispute-over-fighting-between-two-groups-took-violent-form-in-raigarh-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: दो गुटों में मारपीट के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक स्कूटी फूंकी, आगजनी से पालिका का वाटर एटीएम भी जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: दो गुटों में मारपीट के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक स्कूटी फूंकी, आगजनी से पालिका का वाटर एटीएम भी जला
Tue, 10 Dec 2024 09:04 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 10 Dec 2024 09:04 PM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अगर जल्द ही आगजनी की घटना पर काबू नही पाया जाता तो आसपास खड़ी बसों और अन्य दुकानों में भी आग फैल सकती थी और बड़ी घटना घटित हो सकती थी।
विज्ञापन
मारपीट के विवाद ने लिया हिंसक रूप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो गुटों में मारपीट की घटना ने इस कदर हिंसक रूप ले लिया कि आरोपियों ने एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया, जिसकी चपेट में आने से नगर पालिका द्वारा लगाया गया वाटर एटीएम भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नया बस स्टैंड के पास रहने वाले चंद्रशेखर के साथ बीती रात प्रेम सिदार और बंटी सिदार का पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों का विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट की घटना के बाद स्कूटी में प्रेम सिदार अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर स्कूटी में आग लगा दिया।
विज्ञापन
आगजनी की इस घटना के बाद नजदीक लगे नगर पालिका के वाटर एटीएम में भी भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड की टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने घंटो मशक्कत बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
बड़ी दुर्घटना टली
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अगर जल्द ही आगजनी की घटना पर काबू नही पाया जाता तो आसपास खड़ी बसों और अन्य दुकानों में भी आग फैल सकती थी और बड़ी घटना घटित हो सकती थी। फिलहाल आगजनी में नगर पालिका खरसिया को लाखों का नुकसान हुआ है। इस घटना में वाटर एटीएम पूरी तरह जलकर खाक हो गया है।
लंबे अरसे से चल रहा विवाद
बताया जा रहा है कि लगभग 6-7 माह पहले प्रेम सिदार की घर की महिला को भगाकर चंद्रशेखर ने शादी की थी इसी बात को दोनों पक्षों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। कल रात भी आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से चंद्रशेखर गबेल के साथ मारपीट करते हुए उसकी स्कूटी को आगे के हवाले कर दिया।