फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Bolero hit ambulance in Raigarh

Chhattisgarh: रायगढ़ में जिंदल कंपनी के बाहर बोलेरो-एंबुलेंस की टक्कर, मौके पर युवक की मौत

Fri, 11 Jul 2025 10:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 11 Jul 2025 10:41 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तमनार थाना क्षेत्र में जिंदल कंपनी के गेट के पास बोलेरो ने एंबुलेंस को ठोकर मारी। जिससे बोलेरो पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Bolero hit ambulance in Raigarh
बोलेरो पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम जिंदल कंपनी से निकल रही एंबुलेंस को ठोकर मारकर एक बोलेरो पलटी। इस घटना में बोलेरो में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। उक्त घटना तमनार थाना क्षेत्र की है।  

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम तकरीबन 5 बजे तमनार में स्थित जिंदल कंपनी के गेट के बाहर भारी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इस बीच जैसे ही कंपनी के गेट से एंबुलेंस क्रमांक सीजी 13 एव्हाई 8186 से बाहर निकली।
विज्ञापन


इसी बीच विपरीत दिशा की तरफ से आ रहे बोलेरो क्रमांक सीजी 13 बीएफ 2964 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एंबुलेंस को जोरदार ठोकर मार दिया। इस टक्कर के बाद बोलेरो पास के डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में बोलेरो चालक के बगल में बैठे शिव सिंह 35 साल मस्तुरी रिस्दा बिलासपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अजय कुर्रे के अलावा उसका साथी  गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार तीनों युवक तमनार क्षेत्र में ही स्थित किसी प्लांट में काम करते थे और आज शाम अपना काम खत्म करके वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच यह घटना घटित हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।  


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जेपीएल कंपनी के बाहर भारी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इस बीच सड़क में एक ही वाहन जाने लायक रास्ता बचा हुआ था। इस दौरान कंपनी के गेट से बाहर निकलते ही बोलेरो चालक ने एंबुलेंस को ठोकर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed