{"_id":"67b6edac8fa208f8c405b748","slug":"body-of-missing-driver-has-been-found-in-raigarh-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Crime: रायगढ़ में लापता ड्राइवर का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Crime: रायगढ़ में लापता ड्राइवर का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जांच में जुटी
Thu, 20 Feb 2025 02:24 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्कस, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्कस, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:24 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लापता ड्राइवर का शव मिला है। शव पेड़ पर लटका हुआ था। इस खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 14 दिसंबर से लापता हुए ड्राइवर का आज पेड़ पर लटका हुआ शव मिला है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा। पूरे मामले को जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जामपाली डंपिंग एरिया के बगल में स्थित प्लांटेशन में गुरूवार की सुबह एक युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन
मृतक युवक की शिनाख्त पत्थलगांव निवासी कुलदीप एक्का पिता भुनेश्वर एक्का 28 साल के रूप में हुई। बताया जा है कि युवक ड्राइवर का काम करता था, जो कि 14 दिसंबर को जामपाली कोयला लोड करने आया था। उसके बाद से वापस घर नहीं लौटा था।
विज्ञापन
परिजन युवक की लगातार पतासाजी कर रहे थे। इसी बीच आज सुबह डंपिंग एरिया साइड गए। ग्रामीणों ने उक्त युवक के शव को देखकर घरघोड़ा पुलिस को उक्त मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।