{"_id":"68ecbcfdd1f307c314021288","slug":"agriculture-extension-officer-dies-after-coming-in-contact-with-live-wire-2025-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG News: खेत में छोड़ा करंट, कृषि विस्तार अधिकारी की गई जान; ग्रामीणों ने बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: खेत में छोड़ा करंट, कृषि विस्तार अधिकारी की गई जान; ग्रामीणों ने बताई ये वजह
Mon, 13 Oct 2025 02:19 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:19 PM IST
सार
रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र में जंगली सुअर पकड़ने के लिए बिछाए गए करंट तार के संपर्क में आने से 40 वर्षीय कृषि विस्तार अधिकारी लालकुमार साहू की खेत में मौत हो गई। परिजनों ने देर रात शव खोजा, पुलिस ने मर्ग जांच कर पोस्टमार्टम कराया; ग्रामीणों ने सुअर आतंक से फसल बर्बादी का रोना रोया।
विज्ञापन
कृषि विस्तार अधिकारी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली सुअर के लिये बिछाए गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ जाने से कृषि विस्तार अधिकारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, खम्हार गांव का रहने वाले लालकुमार साहू 40 साल गुडुबहाल में कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ था। बीती रात 9 बजे लालकुमार भेलवाटोली गांव में स्थित अपने खेत की तरफ गया हुआ था। इसी बीच जंगली सुअर के शिकार के लिये बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
देर रात तक लालकुमार के घर नहीं लौटने पर परिजन जब उसे ढूंढने निकले तो उन्होंने देखा कि खेत के पास शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लैलूंगा थाने में दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
भेलवाटोली गांव ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे अर्से से जंगली सुअरओं का आतंक बढ़ गया है। जिससे उनकी फसले बर्बाद हो रही हैं। गांव के ग्रामीण अवैध रूप से हुकिंग कर खेतों में करंट बिछा देते हैं जिससे यह घटना हुई है।
इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि खेत में लगे करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से यह घटना हुई है। इस मामले में जांच की जा रही है, दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।