Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   A man committed suicide by hanging himself in Raigarh

Raigarh: आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ा शख्स, पुलिस ने समझाकर भेजा, घर जाकर फांसी के फंदे से झूला

Tue, 12 Nov 2024 03:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 12 Nov 2024 03:36 PM IST
सार

हरिशंकर रात में ही अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसके बाद चक्रधर नगर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  

विज्ञापन
A man committed suicide by hanging himself in Raigarh
शख्स ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगे गोपालपुर गांव में सोमवार की सुबह परिवारिक झगड़ा के बाद रस्सी लेकर फांसी लगाने पेड़ में चढ़े ग्रामीण को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ से उतारने के बाद समझाईश देकर छोड़ा था लेकिन देर रात ग्रामीण ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह 8 बजे चक्रधर नगर के डायल 112 की टीम को सूचना मिली कि गोपालपुर गांव में एक व्यक्ति फांसी लगाने की कोशिश में पेड़ पर चढ़ा हुआ है। इस सूचना के बाद डायल 112 के आरक्षक शैलेंद्र पैंकरा और वाहन चालक विशाल आवड़े तत्काल गोपालपुर मिडिल स्कूल के पास पहुंचे, जहां बरगद के पेड़ पर गांव का 56 वर्षीय हरिशंकर सिदार चढ़ा हुआ मिला था। जिसके बाद एक घंटे के मशक्कत के बाद सीढ़ी और बस की व्यवस्था कर हरिशंकर को पेड़ से नीचे उतारकर थाने ले जाकर समझाईश देकर रात में छोड़ दिया गया था। 
विज्ञापन


इसी बीच हरिशंकर रात में ही अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसके बाद चक्रधर नगर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती किसानी करता था मृतक
मृतक हरिशंकर सिदार का भतीजा अनिल सिदार ने बताया कि उनके चाचा खेती किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रहे थे और उनकी एक बेटी भी जो कि डिग्री कालेज में अध्यनरत है। 3 दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़े के बाद हरिशंकर सिदार की पत्नी और अपनी बेटी को लेकर अपने मायके पुजेरीपाली चली गई थी। जिससे क्षुब्ध होकर हरिशंकर सिदार पेड में चढ गया था जिसे पुलिस टीम ने उतारकर समझाईश देकर रात में घर भेज दिया था। 


गांव के ग्रामीणों ने पहले देखा शव
आज सुबह मृतक के घर के बगल में निर्माणाधीन भवन में पानी डालते समय लोगों ने हरिशंकर को फांसी में लटकते देखकर गांव के ग्रामीणों के अलावा सरपंच को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और फिर मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराया। सरपंच की सूचना के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed