फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh speeding Scorpio lost control and overturned

CG: अनियंत्रित होकर पलटी स्कार्पियो, एक ग्रामीण की मौत और कई घायल; चंद्रपुर से देवी दर्शन कर लौट रहे थे सभी

Wed, 23 Oct 2024 08:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Wed, 23 Oct 2024 08:49 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य लोग घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Raigarh speeding Scorpio lost control and overturned
अनियंत्रित होकर पलटी स्कार्पियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमापाली गांव के पास बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो क्रमांक सीजी 15 डीएन 1588 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। स्कार्पियो सवार सभी ग्रामीण चंद्रपुर से देवी दर्शन करके सूरजपुर की तरफ जा रहे थे। वे आमापाली गांव के पहुंचे ही थे, तभी अचानक मोड़ में रास्ता नहीं दिखने के कारण वाहन चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह घटना घटित हो गई। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जगह पर पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी हैं। स्कार्पियो पलटने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने धरमजयगढ़ पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed