फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh Society director beats disabled villager for asking for rice

Raigarh: चावल मांगने पर सोसाइटी संचालक ने विकलांग ग्रामीण को पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Thu, 07 Nov 2024 03:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 07 Nov 2024 03:14 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में सोसाइटी संचालक ने विकलांग ग्रामीण शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर पिटाई कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
Raigarh Society director beats disabled villager for asking for rice
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमनार थाना क्षेत्र में एक विकलांग ग्रामीण को शासकीय उचित मूल्य की दुकान में पिछले माह का चावल मांगना उस वक्त महंगा पड़ गया जब सोसाइटी संचालक ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन


तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जरेकेला निवासी विद्यानंद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बचपन से वह विकलांग है और अपने घर में कम्प्यूटर व फोटो कॉपी दुकान चलाता है और अपने छोटे भाई के परिवार व माता-पिता के साथ रहता है। पीड़ित ने बताया कि उसका और उसके भाई का राशन कार्ड अलग-अलग बना है, जिसमें हर माह शासकीय उचित मुल्य की दुकान से चावल लेते हैं।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि पिछले माह अक्तूबर माह का राशन उसे नही मिला था। पांच नवंबर को जब वह अपने छोटे भाई अशोक के साथ राशन लेने जरेकेला शासकीय उचित मूल्य की दुकान में पहुंचा था। इस दौरान उसने राशन वितरण करने वाले राधेश्याम पैंकरा को पिछले महीने का भी राशन एक साथ देने के लिये कहा। तब उसे कहा गया कि पिछले महीने का राशन नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जब पीड़ित के द्वारा क्यों नहीं दोगे पूछने पर दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और फिर राधेश्याम पैंकरा ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चावल निकालने वाले बर्तन से पीड़ित विद्यानंद से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसे और बीच-बचाव कर रहे उसके छोटे भाई को चोट आई है। 


बहरहाल पीड़ित युवक की रिपोर्ट के बाद तमनार पुलिस ने जरेकेला शासकीय उचित मूल्य की दुकान में चावल वितरण करने वाले राधेश्याम पैंकरा के खिलाफ धारा 115 (2) 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed