{"_id":"62c29a064428ed683b2faa8d","slug":"rahul-gandhi-fake-video-case-registered-against-bjp-mp-rajyavardhan-singh-rathore-and-subrat-pathak-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi fake video: भाजपा सांसदों के खिलाफ छत्तीसगढ़ में भी मामला दर्ज, राहुल गांधी का फर्जी वीडियो किया था वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi fake video: भाजपा सांसदों के खिलाफ छत्तीसगढ़ में भी मामला दर्ज, राहुल गांधी का फर्जी वीडियो किया था वायरल
Mon, 04 Jul 2022 01:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:13 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने केरल में मीडिया से बात करते हुए उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल के हत्यारों को बच्चा कहा। हालांकि यह वीडियो एडिट किया हुआ था।
विज्ञापन
वायनाड में राहुल गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
राहुल गांधी के फर्जी वीडियो को वायरल करने के आरोप में भाजपा सांसदों के खिलाफ छत्तीसगढ़ में भी मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बताया भाजपा सांसाद राज्यवर्धन सिंह राठौर, सुब्रत पाठक व अन्य तीन के खिलाफ छत्तीसगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। इन पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है।
विज्ञापन
पवन खेड़ा ने बताया सभी आरोपियों के खिलफ बिलासपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इससे पहले कांग्रेस ने उनके खिलाफ दिल्ली, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेपी नड्डा को लिखा पत्र
वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ झूठी व फर्जी खबरें प्रचारित करने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने केरल में मीडिया से बात करते हुए उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल के हत्यारों को बच्चा कहा। हालांकि यह वीडियो एडिट किया हुआ था जिसकी सच्चाई जाने बिना एक टीवी न्यूज एंकर रोहित रंजन ने अपने शो में राहुल गांधी पर टिप्पणी की थी। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ ने ट्वीटर पर इस वीडियो को शेयर किया था।