{"_id":"623c8d256f919a5428746f25","slug":"preparation-for-prohibition-of-liquor-in-chhattisgarh-also-excise-minister-will-go-to-bihar-and-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया कानून: छत्तीसगढ़ में भी शराबबंदी की तैयारी, आबकारी मंत्री जाएंगे बिहार और गुजरात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया कानून: छत्तीसगढ़ में भी शराबबंदी की तैयारी, आबकारी मंत्री जाएंगे बिहार और गुजरात
Thu, 24 Mar 2022 08:54 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 24 Mar 2022 08:54 PM IST
सार
आबकारी मंत्री ने कहा कि बिहार-गुजरात की नीतियों को समझकर छत्तीसगढ़ में शराबबंदी लागू की जा सकती है।
विज्ञापन
शराबबंदी की तैयारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में भी शराबबंदी लागू करने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। यह कैसे लागू हो और किस तरह इसका मॉड्यूल तैयार किया जाए इसे लेकर छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा बिहार जाएंगे। आबकारी मंत्री गुजरात भी जाएंगे और जानें कि वहां किस तरीके से शराबबंदी पर काम हो रहा है। गुरुवार को उन्होंने इस बात की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि इन राज्यों की नीतियों को समझकर छत्तीसगढ़ में शराबबंदी लागू की जा सकती है।
विज्ञापन
कवासी लखमा ने कहा कि शराबबंदी लोगों के विचार और उनके सुझाव के साथ लागू की जाएगी। छत्तीसगढ़ सात राज्यों से घिरा हुआ है। शराबबंदी होने पर इसके असर को भी समझना जरूरी होगा। जहां शराबबंदी हुई वहां बहुत से आदिवासी आज जेल में है तो हर स्थिति को ध्यान में रखते हुए कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
बस्तर को लेकर कवासी लखमा ने कहा कि वहां शराबबंदी शायद लागू न हो, क्योंकि आदिवासी संस्कृति में लोग दुख-सुख त्यौहार बच्चे के जन्म जैसे मौकों पर शराब का सेवन करते हैं। यह पांचवीं अनुसूची क्षेत्र है ऐसे में जो ग्राम पंचायत चाहेगी वही होगा। ।
विज्ञापन
शराब की कमाई को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि इन पैसों से छत्तीसगढ़ में रोजगार, नौकरी के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को पेंशन दी जा रही है, सड़कों को बनाने का काम हो रहा है।