फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   power sharing formula still in chhattisgarh ts singh dev again delhi visit

सियासी संग्राम: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कामकाज में जुटे, टी एस सिंह देव फिर दिल्ली लौटे

Tue, 31 Aug 2021 10:42 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 31 Aug 2021 10:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए चल रही सियासी जंग के बीच मंगलवार को एक नया मोड़ आ गया। एक ओर जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य में फिर से अपने काम काज में जुट गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव फिर से दिल्ली लौट गए हैं।

विज्ञापन
power sharing formula still in chhattisgarh ts singh dev again delhi visit
भूपेश बघेल, राहुल गांधी, टीएस सिंहदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ढाई साल के सीएम फॉर्मूले को लेकर पिछले दिनों दिल्ली में हाईकमान के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की मैराथन बैठक हुई थी। हालांकि, बैठक के बाद कोई निष्कर्ष नहीं निकला, जिसके बाद भूपेश बघेल और टी एस सिंहदेव रायपुर लौट गए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फिर से अपने काम-काज में जुट गए हैं। वहीं, टी एस सिंहदेव फिर से दिल्ली दौरे पर आए हैं। हालांकि, उनके सूत्रों ने इसे राजनैतिक न बताकर निजी यात्रा बताया है। इससे पहले शनिवार को रायपुर पहुंचने पर टी एस सिंह देव ने कहा, 'मैं दिल्ली में रुका हुआ था। पूरे मन से हाईकमान से चर्चा करके उनकी राय और मंशा जानी। पूरी बात हाईकमान से हो गई है। अंतिम निर्णय हाईकमान के पास सुरक्षित है। सिंह देव ने आगे कहा, 'कुछ बातें रहती हैं जिनमें उलझनें रहती हैं, उनमें समय लगता है। हाईकमान जो निर्णय लेगा वह हमें स्वीकार्य है।'  

विज्ञापन


राहुल और प्रियंका गांधी से मिल चुके हैं भूपेश बघेल
कांग्रेस शासित दो राज्यों में इस समय मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी में घमासान चल रहा है। पंजाब और छत्तीसगढ़ कांग्रेस में  सियासी संकट बरकरार है। पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को मैंने अपने मन की बात बता दी है। बैठक में छत्तीसगढ़ के विकास और राजनीति के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। मैंने राहुल गांधी से अनुरोध किया कि वे छत्तीसगढ़ आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed