{"_id":"646c9df467415282330d05d5","slug":"politics-on-gothan-youth-congress-s-mera-gothan-mera-abhiman-campaign-started-in-cg-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोठान पर सियासत: यूथ कांग्रेस का 'मेरा गोठान मेरा अभिमान' अभियान शुरू, आकाश शर्मा ने BJP को दिखाया आईना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोठान पर सियासत: यूथ कांग्रेस का 'मेरा गोठान मेरा अभिमान' अभियान शुरू, आकाश शर्मा ने BJP को दिखाया आईना
Tue, 23 May 2023 04:35 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 23 May 2023 04:35 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में गोठान और गौशाला को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एक दरफ बीजेपी गोठानों में जाकर इस योजना की पोल खोलने में लगी है तो, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस जवाबी हमला करने में लगी हुई है। इसी क्रम में यूथ कांग्रेस ने प्रदेश के 10 हजार से अधिक गोठान में "मेरा गोठान मेरा अभिमान" की शुरुआत की।
विज्ञापन
गोठान में चारा डालते छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाशा शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में गोठान और गौशाला को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एक दरफ बीजेपी गोठानों में जाकर इस योजना की पोल खोलने में लगी है तो, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस जवाबी हमला करने में लगी हुई है। इसी क्रम में यूथ कांग्रेस ने प्रदेश के 10 हजार से अधिक गोठान में "मेरा गोठान मेरा अभिमान" की शुरुआत की। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने रायपुर स्थित गोकुल नगर गोठान में जाकर इस अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
मेरा गौठान मेरा अभिमान के तहत अकाश शर्मा ने गोठान में हो रहे कार्यों का जायजा लिया। गोठान समिति के साथ मिलकर श्रमदान किया। गौ माता की सेवा में साथी गौठान में जो गोबर से उत्पन्न होने वाले वस्तुओं का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला सहायता समूह का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में गौठान से संबंधित सभी कर्मचारियों, महिलाओं, पशुओं का इलाज कर रहे डॉक्टर का सम्मान किया गया। अभियान में प्रदेश के प्रत्येक जिलों में यूथ कांग्रेस के साथियों ने जाकर इस अभियान की शुरुआत की। प्रदेश प्रभारी डॉ पलक वर्मा ने रायगढ़ के संबलपुर गोठान में जाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
22 मई से 7 जून तक चलेगा अभियान
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में "मेरा गोठान मेरा अभिमान" कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम 22 मई से 7 जून तक चलेगा। प्रदेश के 10 हजार से अधिक गोठान में जाकर मेरा गोठान मेरा अभिमान के तहत लगातार कार्य करेंगे। गोकुल नगर गोठान में गोबर से बन रहे टाइल्स, चप्पल, सूटकेस आदि देखा गया। जिसको विदेश और देश के प्रत्येक प्रदेशों से इसकी मांग हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यह महत्वकांक्षी योजना बेहद सफल साबित हो रही है। बीजेपी नेताओं की ओर से जनता को भ्रमित किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस ने बीजेपी को आईना दिखाया है।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप, प्रदेश सचिव शान मोहम्मद, शानू, रजा, प्रदेश संयोजक तुषार गुहा, विधानसभा अध्यक्ष समीर भट्ट,आजाद वर्मा, अभिनव शर्मा आदि मौजूद रहे।