फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police take major action against cow smuggling in Jashpur, freeing 29 cattle; 3 smugglers arrested

छत्तीसगढ़: जशपुर में गोवंश तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 29 गोवंश मुक्त; 3 तस्कर गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 05:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 05 Oct 2026 05:40 PM IST
सार

पुलिस ने छत्तीसगढ़ से जंगल के रास्ते झारखंड ले जाए जा रहे 29 गोवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोवंश तस्करी के इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
Police take major action against cow smuggling in Jashpur, freeing 29 cattle; 3 smugglers arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ से जंगल के रास्ते झारखंड ले जाए जा रहे 29 गोवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोवंश तस्करी के इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सोनक्यारी चौकी और सिटी कोतवाली पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


झारखंड ले जा रहे गोवंश
सोनक्यारी पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर ग्राम गीधा के भंवरकोना जंगल के रास्ते 17 गोवंशों को पैदल हांकते हुए झारखंड ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 26 वर्षीय बालमुकुंद को पकड़ लिया। पूछताछ में बालमुकुंद ने बताया कि वह पंचू यादव से गोवंश लेकर गुमला के 25 वर्षीय गुगुल अहिर के पास ले जा रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचू यादव और गुगुल अहिर को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अंधेरे का फायदा उठाकर भागे तस्कर
दूसरी कार्रवाई में सिटी कोतवाली पुलिस ने जरिया भभरी जंगल से 12 गोवंशों को मुक्त कराया। पुलिस को देखकर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी 12 गोवंशों को सुरक्षित मुक्त करा लिया है। फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित रास्तों तथा आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश जारी है। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम में केस दर्ज
दोनों कार्रवाइयों में सोनक्यारी क्षेत्र से 17 और सिटी कोतवाली क्षेत्र से 12 गोवंश मुक्त कराए गए। दोनों कार्रवाइयों में कुल 29 गोवंशों को सुरक्षित मुक्त कराया गया है। दोनों मामलों में चौकी सोनक्यारी, थाना सन्ना और थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


ऑपरेशन शंखनाद के तहत लगातार कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत जिले में गोवंशों की अवैध तस्करी, परिवहन और इससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। दो अलग-अलग मामलों में 29 गोवंशों को तस्करों से मुक्त कराया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गोवंश तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed