फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police solved mystery of robbery and murder one accused arrested and other absconding in Jashpur

Jashpur: लूट और हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार, तलाश जारी

Wed, 06 Nov 2024 07:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Nov 2024 07:13 PM IST
सार

मुख्य आरोपी रवि उरांव अभी फरार है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस केस को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों के लिए आईजी सरगुजा रेंज अंकित गर्ग ने नगद इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन
Police solved mystery of robbery and murder one accused arrested and other absconding in Jashpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर जिले के बटईकेला गांव में हुई लूट और हत्या की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। अब पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महज 16 घंटों के भीतर घटना को सुलझा लिया और दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी रवि उरांव अभी भी फरार है। यह घटना पांच नवंबर को हुई जब संचू कुमार गुप्ता अपने कियोस्क बैंक में लेन-देन कर रहे थे। उसी दौरान रवि उरांव उर्फ रवि कुजूर और रातु राम, बिना नंबर की एक बजाज बाइक पर वहां पहुंचे।

विज्ञापन


किराना दुकान से चॉकलेट और पानी खरीदने का बहाना बनाकर दोनों कियोस्क बैंक में घुस गए। अचानक, रवि ने देशी कट्टा निकालकर संचू को पैसे देने की धमकी दी। संचू के विरोध करने पर उसने कट्टे के बट से संचू के सिर पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। इस बीच संचू की दादी उर्मिला बाई बीच-बचाव करने आईं, तो रवि ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों आरोपी जंगल की ओर भाग गए। अंजू यादव नामक महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की, परंतु वे अपनी बाइक छोड़कर भागने में सफल रहे।
एसपी शशिमोहन सिंह ने अमर उजाला को बताया कि पुलिस की कार्यवाही में तकनीकी सहायता और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रातु राम को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि रवि उरांव के साथ मिलकर जेल में ही लूट की योजना बनाई थी। दीपावली के पहले उन्होंने इलाके की रेकी भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी रवि उरांव अभी फरार है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस केस को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों के लिए आईजी सरगुजा रेंज अंकित गर्ग ने नगद इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed