फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police constable commited suicide by hanging in Korba

Korba: अपने क्वार्टर में आरक्षक ने लगाई फांसी, पारिवारिक विवाद के चलते रहता था परेशान

Tue, 13 Feb 2024 09:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 13 Feb 2024 09:51 PM IST
सार

कोरबा जिले में एक आरक्षक ने अपने ही क्वार्टर में फांसी लगा ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी पिता की मौत के आरक्षक के पद पर नियुक्त हुआ था।
 

विज्ञापन
Police constable commited suicide by hanging in Korba
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में एक आरक्षक ने अपने ही क्वार्टर में फांसी लगा ली। बच्चों की नजर पड़ने पर चीख-पुकार मच गई। किसी तरह परिजन उसे जिला मेडिकल कॉलेज से लेकर पहुंचे, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरक्षक सीएसईबी चौकी में पदस्थ था। घटना की सूचना के बाद जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच का शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आरक्षक 105 नवीन खलखो सीएसईबी चौकी में आरक्षक के पद पर था, जो पुलिस लाइन में क्वार्टर पर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। मंगलवार की दोपहर नवीन खलखो ने अपने ही क्वार्टर के बेडरूम में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर रहा था। फांसी के फंदे पर लटकता देख बच्चों की नजर पड़ी, जहां चीख-पुकार मचाने लगे। किसी तरह आसपास मौजूद लोगों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और तत्काल वहां में लेकर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नवीन खलखो की पत्नी एक बेटी और एक बेटा है। नवीन के पिता अंमतुष खलखो भी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। कुछ साल पहले कोतवाली थाना में पदस्थ थे। गस्त के दौरान कनकी रोड पर उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद अनुकंपा नियुक्ति पर नवीन खलखो पदस्थ था। नवीन पहले शिक्षक था। पिता की मौत के बाद अपने पिता की जगह पर आरक्षक बना था। आरक्षक पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद के चलते परेशान रहा करता था। नवीन खलखो कुंनकुरी जशपुर के रहने वाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर बयान दर्ज किया गया है, जहां फांसी लगाकर जान देने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed