फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested three ganja smugglers in Kabirdham

Kabirdham: चिल्फी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख का गांजा और ट्रक जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 12 May 2025 07:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Mon, 12 May 2025 07:03 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पुलिस ने 101.07 किग्रा गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
Police arrested three ganja smugglers in Kabirdham
गांजा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिल्फी थाना पुलिस ने सोमवार को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगभग 20 लाख रुपये कीमत का एक क्विंटल (101.07 किग्रा) गांजा और 20 लाख रुपये कीमत का ट्रक जब्त किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गांजे को ओडिशा से मध्यप्रदेश के जबलपुर ले जा रहे थे।

विज्ञापन


चिल्फी थाना प्रभारी टीआई उमाशंकर राठौर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक (क्रमांक RJ-17-GC-9591) में भारी मात्रा में अवैध गांजा कवर्धा-चिल्फी-झिरमघाट मार्ग से जबलपुर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर चिल्फी थाना के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें केबिन के ऊपर छिपाई गई चार बोरियों में 96 पैकेट गांजा बरामद हुआ। 
विज्ञापन


ट्रक में सवार तीन व्यक्तियों ने पूछताछ में अपने नाम सांवरिया वर्मा (34), होकम सिंह सोंधिया (28), और कुमेर सिंह (29) सभी निवासी ग्राम छतरपुरा व मेनाखेड़ी, थाना जीरापुर, जिला राजगढ़ (मध्यप्रदेश) बताए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजे को ओडिशा से लाकर जबलपुर ले जा रहे थे।  पुलिस ने धारा 20(B)(ii)(C) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में जब्त गांजा और ट्रक की कुल अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed