{"_id":"643e2d9fcd5e42da110d0a46","slug":"police-arrested-the-accused-in-the-murder-of-father-and-son-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara: बाप-बेटे को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara: बाप-बेटे को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tue, 18 Apr 2023 11:11 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:11 AM IST
सार
बेमेतरा के गांव बिरनपुर में मुरूम खदान में बाप-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा के गांव बिरनपुर में मुरूम खदान में बाप-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव बिरनपुर मुरुम खदान में ग्राम बिरनपुर शक्तिघाट निवासी रहीम उर्फ मन्नू पिता उम्मद मोहम्मद एवं उसका लड़का ईदुल मोहम्मद की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान टाकेश्वर सिन्हा पिता गौतम सिन्हा उम्र 28 वर्ष ग्राम चेचान मेटा थाना साजा, दूध नाथ साहू पिता कमल साहू उम्र 27 वर्ष ग्राम पेंडरवानी थाना गंडई, मनीष वर्मा पिता नंदकुमार वर्मा उम्र 23 वर्ष ग्राम खैरी थाना साजा, अरुण रजक पिता मनहरन रजक उम्र 18 वर्ष ग्राम ग्राम पेंडरवानी थाना गंडई, भोला निषाद पिता श्रवण निषाद उम्र 23 वर्ष ग्राम पदमी थाना बेमेतरा, राजकुमार निषाद पिता संजय निषाद उम्र 19 वर्ष ग्राम पदमी थाना बेमेतरा, समारू नेताम पिता जेठू नेताम उम्र 43 वर्ष ग्राम कोरवाय थाना साजा, पुरन पटेल पिता हेमकुमार पटेल उम्र 19 वर्ष ग्राम पदमी थाना बेमेतरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन