{"_id":"64c505b99251d147ba0d2549","slug":"police-arrested-nsui-district-vice-president-for-physical-abuse-of-girl-student-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur News : एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष कर रहा था छात्रा का शारीरिक शोषण, सहयोगी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur News : एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष कर रहा था छात्रा का शारीरिक शोषण, सहयोगी सहित गिरफ्तार
Sat, 29 Jul 2023 06:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 29 Jul 2023 06:03 PM IST
सार
एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया) के जिला उपाध्यक्ष को छात्रा का शारीरिक शोषण करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके एक साथ को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ने उसे उसके पद से हट दिया है।
विज्ञापन
एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अफसर अली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र में 11 वीं की छात्रा को धमकी देकर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष ने करीब एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया। अब उसने छात्रा का आचरण खराब बताकर शादी से इंकार कर दिया। मामला सामने आने पर छात्र नेता का पिता पीड़ित छात्रा के घर पहुंच गया और 10 लाख रुपये लेकर मामले को दबाने और छात्रा की बिहार में शादी करा देने का प्रस्ताव रखा। छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी 11 वीं की छात्रा को एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष अफसर अली ने करीब 10 महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए मैसेज भेजा था। मैसेज में लिखा कि वह उससे शादी करना चाहता है। उसने शादी का प्रस्ताव भी किसी के माध्यम से उसके घर भिजवाया है। छात्रा ने यह कहते हुए शादी से इंकार कर दिया कि वह पढ़ना चाहती है। छात्रा के पिता का निधन हो चुका है और वह अपनी मां के साथ रहती है। अफसर अली ने कई बार छात्रा को मैसेज भेजा और एक दिन उसे फोन कर कहा कि वह उससे बात करना चाहता है, क्योंकि उनके शादी की बात मोहल्ले में फैल गई है।
विज्ञापन
योजनाबद्ध तरीके से छात्रा को उसने अपने सहयोगी के माध्यम से मैनपाट के एक रिसोर्ट में बुलाया, जहां उसने छात्रा के साथ बातचीत शुरू की और धमकी देकर उसके साथ अनाचार किया। इसके बाद उसने छात्रा को फिर से मैनपाट बुलाया। छात्रा ने जाने से मना किया तो उसने मैनपाट के रिसोर्ट में उसके साथ फोटो और वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी। इससे सहमी छात्रा उसके बुलाने पर मैनपाट पहुंच गई। आरोपी ने इसके बाद कई बार छात्रा को मैनपाट और अंबिकापुर के एक होटल में ले जाकर उसके साथ अनाचार किया। इस बीच 17 जून को अफसर अली ने छात्रा को फोन कर कहा कि तुम गलत लड़की हो और तुमसे शादी नहीं कर सकता। इससे सदमें में आई छात्रा घर से निकलकर तकिया मजार चली गई। उसे खोजते हुए परिजन जब वहां पहुंचे तो छात्रा ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि असफर अली के परिजनों को यह बात पता चली तो उसके पिता उसके घर पहुंचे और छात्रा के परिजनों को 10 लाख रुपये देने और उसका विवाह बिहार ले जाकर कर देने का ऑफर दिया। इस पर छात्रा और उसकी मां तैयार नहीं हुए। छात्रा ने कोतवाली थाने पहुंच मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अफसर अली और उसके सहयोगी युवक नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है और उसकी रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अफसर अली एनएसयूआई में लंबे समय से सक्रिय था और फिलहाल वह जिला उपाध्यक्ष था। उसने अपने फेसबुक एकाउंट में खाद्यमंत्री, डिप्टी सीएम सहित अन्य नेताओं के साथ अपनी फोटो अपलोड की हुई है। छात्रा से अनाचार के मामले में गिरफ्तारी के बाद एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निकेत चौधरी ने अफसर अली को संगठन के उपाध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया है। निलंबन पत्र में जिलाध्यक्ष ने निलंबन का कारण संगठन के आदेशों की अवहेलना एवं जवाबदेही को पूर्ण न कर पाना बताया है।