फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested Naxal militia member involved in murder of assistant constable

Bijapur: पुलिस ने नक्सल मिलिशिया सदस्य को किया गिरफ्तार, सहायक आरक्षक की हत्या में था शामिल

Tue, 09 Apr 2024 08:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 09 Apr 2024 08:20 PM IST
सार

बीजापुर जिले में डीआरजी व कुटरू थाना की संयुक्त टीम ने एरिया डोमिनेशन के दौरान एक जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Police arrested Naxal militia member involved in murder of assistant constable
नक्सली मिलीशिया सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी व कुटरू थाना की संयुक्त टीम ने एरिया डोमिनेशन के दौरान पाता कुटरू के जंगलों से सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल एक जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को डीआरजी व कुटरू थाना की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए पाता कुटरू की तरफ निकली हुई थी। अभियान के दौरान पाता कुटरु के जंगलों से एक नक्सल मिलिशिया सदस्य आदी राम गाली (22) निवासी पाताकुटरू थाना कुटरू को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि उक्त नक्सली 20 जून 2023 को सहायक आरक्षक संजय बेडजा की हत्या करने की घटना में शामिल था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम उद्घोषित है। वहीं, पकड़े गये उक्त नक्सली के खिलाफ कुटरू थाना में एक स्थाई वारंट लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed