फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested four vicious accused who cheated lakhs in name of job placement in Bilaspur

CG: नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार, घर के जेवर गिरवीं रख रुपये देते थे युवक

Mon, 09 Dec 2024 09:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 09 Dec 2024 09:12 PM IST
सार

बिलासपुर जिले में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले चार शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बेरोजगार युवक अपने घर के रिश्तेदारो, परिजनो से उधार रकम लेकर, घर के जेवर गिरवी रखकर नौकरी की चाह में पैसा एकत्र कर कपिल गोस्वामी देते थे। 
 

विज्ञापन
Police arrested four vicious accused who cheated lakhs in name of job placement in Bilaspur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले चार शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर आरोपी बेरोजगार युवक युवतियों को निशाना बनाते थे। दो दर्जन से अधिक लोग ठगी के शिकार हुए थे। आरोपियों के पास से सात मोबाइल, 13 लाख रुपये नकद, एक इनोवा कार व अन्य सामग्री जब्त किया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन


मुख्य आरोपी कपिल गोस्वामी अपने साथी सरपंच प्रतिनिधी ईश्वर चौहान, तथाकथित पत्रकार गुरू दिव्यशंकर, राजेश पलांगे के साथ मिलकर शासकीय नौकरी की चाह रखने वाले बेरोजगार युवको की पहचान करते थे और उन्हें शासकीय नौकरी लगाने का प्रलोभन देते थे। सरपंच प्रतिनिधी ईश्वर चौहान, तथाकथित पत्रकार गुरू दिव्यशंकर, राजेश पलांगे एवं अन्य साथी बेरोजगार युवको केा इस बात का भरोसा दिलाते थे कि कपिल गोस्वामी का संपर्क सभी शासकीय विभागो में है। कपिल गोस्वामी महंगी गाड़ी इनोवा में ड्रायवर एवं बॉडीगार्ड के साथ घूमता था, जब बेरोजगार युवक इनके झांसे में आ जाते थे, तब  कपिल गोस्वामी के साथियो के द्वारा अलग अलग शासकीय विभागो में नौकरी की रकम बतायी जाती थी। 
विज्ञापन


बेरोजगार युवक अपने घर के रिश्तेदारो, परिजनो से उधार रकम लेकर, घर के जेवर गिरवी रखकर नौकरी की चाह में पैसा एकत्र कर कपिल गोस्वामी देते थे। रकम देने पर युवको को फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र दिखाकर डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के नाम पर उनके ओरिजनल डॉक्यूमेंट रखकर वेरीफिकेशन के बाद नियुक्ति पत्र दिये जाने का आश्वासन दिया जाता था।  कपिल गोस्वामी पूर्व में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में जेल जा चुका है। शातिर किस्म का ठग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक संगठित तौर पर राज्य के अलग अलग जिलो के बेराजगार युवकों को पीडब्लूडी, पुलिस विभाग, जेल विभाग, पीएचई विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लगभग दो दर्जन से अधिक युवक-युवतियों से ठगी की गई। मामले के मुख्य आरोपी कपिल गोस्वामी ने अपने सहयोगियों तथाकथित पत्रकार गुरूशंकर दिव्य, सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर चौहान एवं अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर की करोड़ो की ठगी की है। आरोपियों के पास लगभग 13 लाख रू, एक इनोवा कार कीमती 20 लाख एवं बैंक एकाउंट में तीन लाख रुपये सीज कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed