{"_id":"6582db5215a84865df09928d","slug":"police-arrested-four-accused-in-murder-case-in-rajnandgaon-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon: उधारी मांगने से परेशान होकर की थी हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार; ब्रेन मैपिंग टेस्ट में सच आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon: उधारी मांगने से परेशान होकर की थी हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार; ब्रेन मैपिंग टेस्ट में सच आया सामने
Wed, 20 Dec 2023 05:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 20 Dec 2023 05:51 PM IST
सार
राजनांदगांव जिले में दो साल पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का कहना है कि उधारी के पैसे बार-बार मांगने से वह परेशान थे, इसीलिए उन्होंने हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस ने केस को सुलझाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में दो वर्ष पहले हुए कत्ल की गुत्थी को बोरतलाव थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने पूरे मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधारी पैसा और आपसी रंजिश के कारण चार आरोपियों ने मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों का वैज्ञानिक पद्धति से ब्रेन मेपिंग टेस्ट कराकर पूरे मामले का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले रमेश जनबंधु 24 जून 2021 को अपनी मोटरसाइकिल से बिल्डिंग मटेरियल सामान का पैसा वसूलने ग्राम बछेराभाठा जा रहा हूं कहाकर निकाला था, जो वापस घर नहीं आया। इसकी रिपोर्ट परिजनों ने डोंगरगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। वहीं, कुछ दिन बाद 28 जून को ग्राम राउरकसा डेम थाना बोरतलाव के ऊपर एक सड़ी-गली अवस्था में लाश मिली, जिसकी पहचान रमेश जनबंधु के रूप में हुई। इसके बाद से पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।
विज्ञापन
पूरे मामले की विवेचना के दौरान मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कुछ संदेही से पूछताछ की जा रही थी। आरोपियों द्वारा घटना को लेकर साफ इनकार किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी महेश सोनी और सूरज वर्मा का ब्रेन मैपिंग टेस्ट (BEOC) कराया। परीक्षण रिपोर्ट में घटना के संबंध में अहम तथ्य और जानकारियां सामने आईं। विवेचना के दौरान सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने घटना को करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि आरोपी महेश सोनी द्वारा गांव में घर बनाने के लिए रमेश जनबंधु से बिल्डिंग मटेरियल का सामान उधार लिया था। रमेश जनबंधु आरोपी के घर आकर बार-बार तगादा करता था, जिससे वह परेशान था। इसी दौरान आरोपी महेश सोनी के घर पैसा वसूलने को लेकर वाद-विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने अपने बेटे राहुल सोनी व उसके दोस्त सूरज वर्मा अजय के साथ मिलकर उसे मारने की योजना बनाई और राउरकसा डेम के तरफ ले जाकर कुल्हाड़ी और डंडे से मारपीट कर हत्या की।
हत्या करने के बाद आरोपियों ने राउरकसा डेम के पास मृतक की लाश को फेंक दिया और मोटरसाइकिल को बछेराभाठा के बुनकर तालाब में डुबा दिया। पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त डंडा, कुल्हाड़ी और दो मोटरसाइकिल आरोपियों की निशानदेही पर बरामद की है।