{"_id":"661405facda33912390578b8","slug":"police-arrested-accused-who-cheated-friend-in-raigarh-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: युवक ने अपने ही दोस्त के खाते से निकाल लिए 1.66 लाख रुपये, पीड़ित को बैंक के कामकाज की नहीं थी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: युवक ने अपने ही दोस्त के खाते से निकाल लिए 1.66 लाख रुपये, पीड़ित को बैंक के कामकाज की नहीं थी जानकारी
Mon, 08 Apr 2024 08:28 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 08 Apr 2024 08:28 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दोस्त की गद्दारी का मामला सामने आया है। गद्दार दोस्त ने अपने ही दोस्त के साथ ठगी करते हुए उसके बैंक खाते में एक लाख 66 हजार रुपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित करमानंद राठिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमनार थाना क्षेत्र में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त के साथ ठगी की। युवक ने दोस्त के बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर लगाकर एक लाख 66 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले में पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तमनार थाना के रोडोपाली गांव निवासी करमानंद राठिया (40) ने पुलिस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बैंक खाते से एक लाख 66 हजार रुपये को उसके दोस्त वासुदेव चौहान ने धोखाधड़ी से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित करमानंद राठिया ने बताया कि उसने पिछले साल अपनी जमीन छह लाख रुपये में बेची थी। बैंक के कामकाज की ज्यादा समझ नहीं होने पर वह अपने साथी गांव के वासुदेव चैहान को बैंक लेकर जाता था।
विज्ञापन
जनवरी 2023 को करमानंद राठिया अपने बैंक अकाउंट को अपडेट करने और मोबाइल नंबर लिंक करने एसबीआई तमनार बैंक अपने साथी वासुदेव चौहान के साथ गया था। वासुदेव चैहान लालच में आकर उसके साथी करमानंद के खाते के रुपये हड़पने के लिए करमानंद का मोबाइल नंबर न देकर अपना मोबाइल नंबर दे दिया।
विज्ञापन
इसके कुछ दिनों बाद वासुदेव चौहान फिर करमानंद को बैंक पासबुक लेकर बैंक ले गया और अपने मोबाइल में योनो एप डाउनलोड कराया। धीरे-धीरे (जनवरी-सितंबर तक) वासुदेव चौहान अपने खाते में कुल एक लाख 66 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। कुछ दिनों पहले जब करमानंद बैंक रुपये निकालने गया तो उसे खाते से लगातार रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी मिली, तब उसने डिटेल निकलवाई तो दंग रह गया। तमनार थाना पुलिस धोखाधड़ी के मामले में आरोपी वासुदेव चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी (साइबर सेल) अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर, हेड कांस्टेबल देव प्रसाद राठिया और स्टाफ की अहम भूमिका रही है।