फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM narendra Modi Discussion on Examination with Chhattisgarh students

पीएम मोदी ने छात्रों से की 'परीक्षा पे चर्चा': छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स ने पूछे सवाल, जानें क्या मिला जवाब

Mon, 29 Jan 2024 01:39 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 01:39 PM IST
सार

PM Nrendra Modi ON pariksha pe charcha 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को छात्रों से 'परीक्षा पे चर्चा' की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स ने कई सवाल पूछे। पीएम ने स्कूली बच्चों को तनावमुक्त परीक्षा दिलाने के लिए कई टिप्स दिए।

विज्ञापन
PM narendra Modi Discussion on Examination with Chhattisgarh students
पीएम मोदी ने छात्रों से की 'परीक्षा पे चर्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

PM Nrendra Modi ON pariksha pe charcha 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में छात्रों से 'परीक्षा पे चर्चा' की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स ने कई सवाल पूछे। पीएम ने स्कूली बच्चों को तनावमुक्त परीक्षा दिलाने के लिए कई टिप्स दिए। तोंगपाल के स्वामी आत्मानंद स्कूल की शिक्षिका अनिता पहारे और कोटा आत्मानंद स्कूल के छात्र शिवम बंसल भी शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पास में छत्तीसगढ़ के सुकमा की छात्रा उमेश्वरी को बैठाया।
विज्ञापन


विज्ञापन


सुकमा की सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल की क्लास 9वीं की छात्रा ने उमेश्वरी ओटी और कांकेर के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र शेख कैफुर रहमान ने सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अधिकांश छात्र घबराहट महसूस करते हैं, जैसा कि प्रश्नों को सही ढंग से न पढ़ना आदि। इन गलतियों से कैसे बचा जाए, कृपया अपना मार्गदर्शन दें? इस पर प्रधानमंत्री उत्तर दिया कि धैर्य रखकर अतिउत्साह में न आना और परीक्षा को एक उत्सव की तरह देखना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'पीएम के उद्बोधन से नयी ऊर्जा का संचार होगा'
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सीधे प्रसारण कार्यक्रम में शामिल हुए। रायपुर में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभी हम सभी ने देश के प्रधानमंत्री मोदी का प्रेरक उद्बोधन सुना। इस उद्बोधन से निश्चित रूप से आपके भीतर नयी ऊर्जा का संचार हुआ होगा। आपका आत्मविश्वास और अधिक मजबूत हुआ होगा। आप सभी कितने सौभाग्यशाली हैं कि जब आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तब आपको न सिर्फ आपके शिक्षकों, माता-पिता और मित्रों का साथ मिल रहा है, बल्कि देश के प्रधानमंत्री भी आपके साथ खड़े हैं। 



परीक्षा पे चर्चा, बहुत लोकप्रिय कार्यक्रम: सीएम साय
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हर साल परीक्षा से पहले विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें सफल परीक्षार्थी बनने का गुर बताते हैं। यह भी बताते हैं कि परीक्षा की तैयारी के दौरान आप स्वयं को तनाव से किस तरह दूर रख सकते हैं। हर साल आयोजित होने वाला उनका यह कार्यक्रम, परीक्षा पे चर्चा, बहुत लोकप्रिय कार्यक्रम है। आज का यह कार्यक्रम इस तरह का सातवां कार्यक्रम था। देश के प्रधानमंत्री को आप लोगों की चिंता है, क्योंकि आप देश का भविष्य हैं। प्रधानमंत्री जी का आप लोगों के लिए यही संदेश है कि परीक्षा एक उत्सव है। इसकी तैयारी उत्सव की तरह करें, उत्साह के साथ और पूरी ऊर्जा के साथ करें। सकारात्मकता और मेहनत विद्यार्थियों के लिए सफलता की कुंजी है। आपको हर चुनौतियों पर विजय पाते हुए अपनी सकारात्मकता को बनाए रखना है।



'अध्ययन और सेहत के बीच संतुलन बनाए रखें'
सीएम साय ने कहा कि बच्चों से कहा कि पाठ्यक्रम की तैयारी तभी ठीक तरह से हो पाती है, जब आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए ठीक तरह से तैयारी करते हैं। अध्ययन और सेहत के बीच जितना अच्छा संतुलन आप बनाए रखेंगे, आपकी सफलता की गारंटी उतनी ही अधिक होगी। प्रधानमंत्री जी ने आपको सफलता के बहुत सारे टिप्स बता दिए हैं। मैं केवल इतना कहूंगा कि परीक्षा के दौरान अपना खानपान ठीक रखें, नियमित व्यायाम करें, नियमित योग और ध्यान करें। जीवन में कदम-कदम पर परीक्षाएं होती हैं। स्कूली परीक्षाओं में सफलता के बाद जीवन की पाठशाला की परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं। उन परीक्षाओं में भी सफलता के लिए यही टिप्स काम आते हैं। हमारे प्रधानमंत्री देश में शिक्षा व्यवस्था और नीति में बदलाव के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। उन्हीं की नीतियों का अनुसरण करते हुए हम भी छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था और नीति में बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। 



उन्होंने बच्चों को आगामी परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम अपने प्रदेश में शिक्षा का नया वातावरण तैयार करेंगे। इस नये वातावरण में प्रतिस्पर्धा के बजाए सहयोग और प्रोत्साहन का महत्व होगा। परीक्षा अध्ययन-अध्यापन की एक प्रक्रिया है। सफलता-असफलता से परे,  हम इसके सहभागी बनें,  आनंद के साथ इसमें शामिल हों, अपना सर्वोत्तम देने का प्रयास करेंl मैं सभी शिक्षकों और पालकों से भी कहना चाहता हूं कि हमें अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं लक्ष्य पर केंद्रित रहकर तैयारियां करनी है। का बोझ बच्चों पर नहीं डालना चाहिए। उन्हें अपना सर्वोत्तम देने में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया । 




लक्ष्य पर केंद्रित रहकर तैयारी जरूरी: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल 
स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को लक्ष्य पर केंद्रित रहकर तैयारियां करनी है। हमारा लक्ष्य केंद्रित रहना चाहिए । प्रधानमंत्री जी ने आप सभी को बताया कि कैसे तनाव रहित होकर परीक्षा की तैयारी करना है । ‘




परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन समेत MyGov.in पोर्टल की वेबसाइट के माध्यम से देखा गया। छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावकों ने इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता की। राज्य से गत वर्ष 2023 में 62 हजार 077 विद्यार्थियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने आलेख भेजे और 12 हजार 355 शिक्षकों ने अपने आलेख भेजकर उपस्थिति दर्ज की एवं 2 हजार 876 पालक सहित 77 हजार 308 लोगों ने सहभागिता की थी। इस वर्ष कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों को भाग लेने का अवसर दिया गया है। भारत सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2024 तक 1 लाख 56 हजार 459 विद्यार्थियों, 21 हजार 607 शिक्षकों और 5 हजार 963 अभिभावकों ने पंजीयन कराया था। राज्य से एक शिक्षक और 2 विद्यार्थियों ने चर्चा में भाग लिया। परीक्षा पे चर्चा का प्रारंभ वर्ष 2018 में सिर्फ 22 हजार लोगों ने सहभागिता की थी, जो छह वर्षों में 102 गुनी बढ़कर इस वर्ष 2 करोड़ 26 लाख से ज्यादा रही।  कार्यक्रम में विधायक पुरन्दर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित परीक्षा पे चर्चा के सीधे प्रसारण कार्यक्रम में शामिल हुए। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed