फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM narendra modi CG visit: PM Narendra Modi praised TS Singhdeo regarding his statement

PM नरेंद्र मोदी बोले: सिंहदेव ने स्वीकारा दिल्ली नहीं करती भेदभाव, सच बोलने पर मचा तूफान, हमारा 1 ही नेता कमल

Sat, 30 Sep 2023 10:06 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 10:06 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड में बीजेपी की परिवर्तन रथयात्रा के समापन पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से करोड़ों रुपये मिले हैं।

विज्ञापन
PM narendra modi CG visit: PM Narendra Modi praised TS Singhdeo regarding his statement
पीएम नरेंद्र मोदी, डिप्टी सीएम टीएम सिहंदेव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड में बीजेपी की परिवर्तन रथयात्रा के समापन पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से करोड़ों रुपये मिले हैं। यहां की सड़क, रेल, बिजली आदि विकास कार्य के लिए पैसों की कोई कमी नहीं की है। यहां के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी रायगढ़ में हुई राजनीतिक सभा में खुद कहा था कि मैंने केंद्र सरकार से कभी भेदभाव महसूस नहीं किया। सिंहदेव ने जब सच बोला तो कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक तूफान खड़ा हो गया। उन्हें फांसी पर लटकाने के लिए खेल होने लगे, लेकिन सार्वजनिक जीवन में हकीकतों को छिपाया नहीं जा सकता है। पीएम ने मंच से कहा कि हमारा एक ही नेता है कमल। हमारा एक ही उम्मीदवार है कमल। हमारा एक ही लक्ष्य है कमल। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारा संगठन बहुत मजबूत है। छत्तीसगढ़ बूथ-बूथ पर हमारा नेटवर्क है। जब तक हर बूथ पर कमल नहीं खिलेगा तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। घर-घर जाएंगे एक-एक मतदाता से मिलेंगे। यहां की कांग्रेस सरकार ने गोबर को भी नहीं छोड़ा है,वहां भी जमकर भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस ने गौ माता के नाम पर भी घोटाला किया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के नौजवानों को क्या-क्या सपने दिखाए थे । उन्हें क्या मिला उन्हें सिर्फ धोखा मिला। छत्तीसगढ़ के नौजवान 6 महीने में समझ गए थे इसलिए जब लोकसभा का चुनाव आया तो भाजपा को जिताया। क्योंकि सभी समझ गए थे धोखा हुआ है। 
विज्ञापन





यह भी पढ़ें: सिंहदेव बोले: 'मैंने भेदभाव महसूस नहीं किया', मंच से की पीएम की तारीफ, सरोज बोलीं- डिप्टी सीएम ने दिखाया आईना
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएससी घोटाला को लेकर पीएम ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीति को छत्तीसगढ़ के नौजवान भुगत रहे हैं। जिनकी नौकरी लगी उनके सामने भी अनिश्चितता है। युवाओं के साथ अन्याय हुआ है। छत्तीसगढ़ के युवाओं को भरोसा दिलाता हूं कि इस स्कैम में जो भी दोषी हैं, भाजपा की सरकार बनते उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

पीएम मोदी के संबोधन की 10 अहम बातें

  1. यहां के किसानों का धान केंद्र की भाजपा सरकार खरीदनी है। यहां के धान किसानों को पैसे केंद्र की भाजपा सरकार देती है जबकि कांग्रेस कहती है कि वह सब कुछ करती है, ऐसे में कांग्रेस को बेनकाब करना चाहिए। भाजपा सरकार बनेगी तो धान किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पाई-पाई किसानों का धान खरीदा जाएगा। 
  2. अब लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण आरक्षित हो जाएंगे। भाजपा सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब सच्चाई बन चुका है। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने हस्ताक्षर कानून बना दिया है। 
  3. प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में गरीबों के पक्के मकान (जो बाकी हैं) बनाकर दिए जाएंगे। 
  4. मैं पिछड़े समाज से हूं इसलिए कांग्रेस को तकलीफ है। तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का आरक्षण था पीएम की कुर्सी पर। इसलिए वह मोदी के बहाने पूरे पिछड़े समाज को गाली देने से नहीं चूक रहे हैं। 
  5. भाजपा की सरकार बनी तो दलित समाज से रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया। कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया।
  6. भारत को पहली आदिवासी राष्ट्रपति दिया, लेकिन कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया। 
  7. सतनामी समाज के गुरु बालक दास लगातार आवाज उठाते रहे, सतनामी समाज के साथ अन्याय  हो रहा है। 
  8. जो एक विशेष लोगों के दरबार में हाजिरी लगाते हैं वही आगे बढ़ पाते हैं। 
  9. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना हम लोहार, माली, नाई, सोनार, धोबी, दर्जी, खिलौने बनाने वाले परिवार, राजमिस्त्री ऐसे तमाम लोगों को लाभ मिल रहा है। 
  10. कोई भी बैंक इस योजना में गांरटी नहीं मांगेगा। पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की कई योजनाओं की जमकर तारीफ की। 






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed