फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM Modi laid the foundation stone and inaugurated 554 railway stations

Rajnandgaon: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 554 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास और उद्घाटन, पीएम वर्चुअल हुए शामिल

Mon, 26 Feb 2024 03:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 26 Feb 2024 03:16 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 554 स्टेशनों में 1500 से अधिक अंडर पास और ओवरब्रिज का वर्चुअल शिलान्यास किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विज्ञापन
PM Modi laid the foundation stone and inaugurated 554 railway stations
554 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास और उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 554 स्टेशनों में 1500 से अधिक अंडर पास और ओवरब्रिज का वर्चुअल शिलान्यास किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके तहत पूरे देश में अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत 554 स्टेशनों के पुनर्विकास किया जा रहा है। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां सांसद सन्तोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

राजनांदगांव और डोंगरगढ़ स्टेशन को ग्रीन स्टेशन का स्वरूप दिया जा रहा है, जहां प्राकृतिक रोशनी और वेंटिलेशन की सुविधा रहेगी। स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग के अनुकूल सुविधाएं होंगी।इसके अलावा स्थानीय कला और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के डिजाइन तथा स्वरूप का उन्नयन किया जाएगा।स्टेशन परिसर को मनमोहक बनाया जाएगा। रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ जुड़कर सिटी सेंटर की तरह विकसित किए जाएंगे। यात्रियों को दी जाने वाली जरूरी सुविधाओं में खानपान, पीने का पानी, एटीएम,इंटरनेट,वाशरूम,कवर शेड,स्टैंडर्ड साइनेज आदि शामिल होंगे। सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में लगभग 14 करोड़ रुपए और डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास का कार्य करवाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को मैं इसके लिए धन्यवाद देता हूं। 

विज्ञापन

 

सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके तहत पूरे देश में अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत 554 स्टेशनों के पुनर्विकास किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों में एयरपोर्ट जैसी सुविधा यात्रियों को दी जाएगी इसके अलावा हाईटेक पार्किंग लिफ्ट एस्केलेटर अंडरपास और ओवर ब्रिजों का निर्माण करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed