फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM Modi chhattisgarh Visit: PM Narendra Modi reached bilaspur, comment on congress

PM Modi Bilaspur Visit: बिलासपुर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, रथ पर सवार होकर लोगों का किया अभिवादन

Sat, 30 Sep 2023 02:53 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 02:53 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने उनकी अगवानी की।

विज्ञापन
PM Modi chhattisgarh Visit: PM Narendra Modi reached bilaspur, comment on congress
पीए नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का किया अभिवादन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर रायपुर महापौर एजाज ढेबर, मुख्य सचिव अमिताभ  जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी ने पीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी यहां से बिलासपुर पहुंचे। यहां पहले से पहुंचे विशेष रथ पर सवार होकर लोगो का अभिवादन किया। लोग भी पीएम को नजदीक से देखकर काफी खुश नजर आए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बिलासपुर ्मे पीएम मोदी ने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वहीं लोग हैं जो गोबर को भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस ने गौ माता के नाम पर भी घोटाला किया। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के नौजवानों को क्या-क्या सपने दिखाए थे और उन्हें क्या मिला। उन्हें सिर्फ धोखा मिला। छत्तीसगढ़ के नौजवान 6 महीने में समझ गए थे, जब लोकसभा का चुनाव आया तो भाजपा को विजेता बना दिया था। क्योंकि सभी समझ गए थे कि यह धोखा है। पीएससी घोटाला यहां के युवाओं से साथ बहुत बड़ा धोखा है। कांग्रेस की गलत नीति को छत्तीसगढ़ के नौजवान भुगत रहे हैं, जिनकी नौकरी लगी उनके सामने भी अनिश्चित और जिनको बाहर किया गया, उनके साथ अन्याय है । युवाओं को भरोसा दिलाते हुए करते कहा कि इसके लिए जो भी दोषी हैं। भाजपा सरकार बनते ही उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





पीएम मोदी ने लोगों को गारंटी देते हुए कहा कि आपका सपना मोदी का संकल्प है, छत्तीसगढ़ के हर परिवार का सपना तभी साकार होगा, जब छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनेगी। दिल्ली से मैं जितनी कोशिश कर लूं, यहां की कांग्रेस सरकार उसको फेल करने में जुटी रहती है। पिछले 5 सालों से छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से करोड़ों रुपये मिले हैं। यहां की सड़क, रेल, बिजली आदि विकास कार्य के लिए, छत्तीसगढ़ की जनता के लिए पैसों की कोई कमी नहीं की है। यह बात मैं नहीं बल्कि यहां के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने रायगढ़ में आयोजित सार्वजनिक सभा में कही थी। जब सिंहदेव ने सच बोला तो कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक तूफान खड़ा हो गया। उन्हें फांसी पर लटकाने के लिए खेल होने लगे। सार्वजनिक जीवन में हकीकतों को छिपाया नहीं जा सकता है।





'दोबारा आई कांग्रेस सरकार, तो छत्तीसगढ़ का भला नहीं होगा'
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के नेता, कांग्रेस सरकार के उप मुख्यमंत्री जनसभा में रहते हैं तो दिल्ली कभी अन्याय नहीं करती, तो फिर हर एक को खुशी होनी चाहिए, लेकिन पूरी कांग्रेस में तूफान मच गया। भारत सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाते छत्तीसगढ़ पर कोई उपकार नहीं किया। छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रोजेक्ट हमने मंजूर किए हैं। पैसे भी भेजें, लेकिन कांग्रेस सरकार की वजह से रुके हुए हैं या बहुत देरी से चल रहे हैं। हर प्रोजेक्ट में रोक-टोक करने वाली कांग्रेस सरकार अगर यहां दोबारा आई तो छत्तीसगढ़ का भला नहीं होगा। 



'रोजगार के नाम पर सिर्फ घोटाले ही घोटाले हो रहे'
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं बिलासपुर बहुत बार आया हूं, जब संगठन का काम करता था तब भी आया, गुजरात में मुख्यमंत्री था तब भी आया था। उस दौरान सीएम रमन सिंह मिलने के लिए मुझे कई बार बुलाते थे। हर बार आपके बीच आया हूं, लेकिन ऐसा उमंग, उत्साह न भूतो ना भविष्यति। मैंने ऐसा उत्साह आज तक नहीं देखा। आज छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त है। रोजगार के नाम पर सिर्फ घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं। हर योजना में भ्रष्टाचार हावी है, इसलिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को हटाने और भाजपा को लाने के लिए आप पूरी तरह से जुट जाएं। प्रधानमंत्री अटल जी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया था। ये वहीं बीजेपी है जिसने छत्तीसगढ़ के लोगों के सामर्थ्य को समझा है। छत्तीसगढ़ का हाईकोर्ट बिलासपुर में है। यह काम बीजेपी ने किया है। यहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय है। यह राजस्व की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े रेलवे जोन में से एक है। इसकी स्थापना भी अटल जी की सरकार के दौरान हुई थी। यानी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा केंद्र में हो या राज्य में पूरी तरह से समर्पित रही है। आज मैं आपको एक गारंटी देने के लिए आया हूं। आपके हर सपने को साकार करने के लिए मोदी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा। 




'छत्तीसगढ़ को वर्ष में औसत 300 करोड़  मिलता था, अब 6000 करोड़ मिल रहे'
कांग्रेस सरकार जब दिल्ली में थी, उस दौरान रिमोट कंट्रोल से सरकार चल रहे थे। आजकल इंडी एलायंस जो बना है, उनकी सरकार थी। छत्तीसगढ़ को वर्ष में औसत 300 करोड़ रुपया मिलता था। लेकिन इस साल बीजेपी ने रेलवे के विस्तार के लिए 6000 करोड़ रुपये दिए हैं। लोगों से पूछा कि कहां 600 करोड़ और कहां 300 करोड़। यही है मोदी मॉडल। यह छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पीएम मोदी का कमिटमेंट है। छत्तीसगढ़ में रेलवे के ट्रैक का तेजी से दोहरीकरण हो, यहां बड़ी संख्या में तेज गति से चलने वाली ट्रेनें चलें, सबको सुविधा मिले, यही बीजेपी चाहती है। ये भाजपा सरकार ही है जिसने छत्तीसगढ़ को आधुनिक वंदे भारत ट्रेन दी है। 



'जो राशन में घोटाला करे, क्या वह वापस आना चाहिए'
पीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि जितना गरीबों के साथ अन्याय कांग्रेस सरकार में हुआ, उतना बीजेपी ने नहीं किया। कोरोना काल के समय भाजपा ने छत्तीसगढ़ की खुलकर मदद की। मुफ्त राशन दिया। गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की। कोरोना के मुसीबत के समय में हर गरीब परिवार के घर चूल्हा जले, कोई भूखा न रहे, इसके लिए केंद्र ने अन्न के भंडार खोल दिए। देश के गरीबों को मुफ्त में चावल दिया। यह आज भी जारी है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीब के पेट में जाने वाला अनाज, गरीब के घर जलने वाला चूल्हे में भी चोरी करने माध्यम बना लिया है। कांग्रेस सरकार ने इसमें भी घोटाला किया है। आज यहां का हर लाभार्थी कांग्रेस सरकार से पूछ रहा है कि बताओ हमारे हक का राशन कहां गया। पीएम ने लोगों से पूछते हुए कहा कि जो राशन में घोटाला करे, क्या वह वापस आना चाहिए… कुपोषण से कई बच्चों की मौत हो गई। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। कांग्रेस सरकार ने इस खौफनाक सच्चाई को दबाकर रखा। कांग्रेसियों को अपने बच्चों से सरोकार है, आपके बच्चों से कोई लेना-देना नहीं है। 

पीएम मोदी बोले- 'कांग्रेस ने किया बंटाधार'
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ में जो खनिज संपदा निकलती है, इसका एक हिस्सा छत्तीसगढ़ के ही विकास पर खर्च होना चाहिए। इसके लिए भाजपा सरकार ने डिस्टिक मिनिरल फंड बनाया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ को भी करोड़ों रुपये दिए गए हैं। जब हमने नियम बनाया तो उस समय रमन सिंह मुख्यमंत्री थे, वह मुझसे स्पेशली मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि आपने ऐसा निर्णय किया है, जिससे मेरे कुछ जिले ऐसे हैं, जिनको इससे इतना फंड मिलेगा कि जितना पहले बजट से नहीं मिलता था। हमें इन जिलों के लिए अतिरिक्त बजट भी नहीं बांटना पड़ेगा। ये जिले आगे निकल जाएंगे, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही उसका भी बंटाधार हो गया। छत्तीसगढ़ के दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के साथ इन पैसों पर भी डाका डाला है। कांग्रेस ने शराब घोटाला करके बहुत कुछ कमाया है। 




बीेजेपी प्रदेश अध्यक्ष  अरुण साव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से देश की बहू-बेटियों के लिए लगातार काम कर रहे हैं । नारी अस्मिता, नारी शक्ति के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वह नारी सशक्ति करके एक बहुत बड़े रचयिता हैं। उन्होंने कहा कि देवता का वास वही होता है, जहां नारी का सम्मान होता है। भूपेश बघेल ने राज्य को अपराध का गढ़ बना दिया है। भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। इस वजह से विकास के काम रुक गए हैं । 3 लाख करोड़ से अधिक का राशि पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दिया था, लेकिन भ्रष्टाचारी सरकार के कारण केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ प्रदेश को नहीं मिल रहा है। चाहे नल-जल योजना हो, प्रधानमंत्री आवास योजना हो, छत्तीसगढ़ की जनता को लाभ नहीं मिल रहा है। आज हम सब यह सब परिवर्तन महा संकल्प रैली में दोनों हाथ उठाकर पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हैं। वह उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि आने वाले नवंबर में छत्तीसगढ़ में कमल खिलाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed