{"_id":"5a312cd34f1c1b78548c2f86","slug":"pak-hacker-again-hacked-website-of-chhattisgarh-cmo-and-pwd-said-increase-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक हैकर ने फिर हैक की छत्तीसगढ़ CMO और PWD की वेबसाइट, कहा- सुरक्षा बढ़ाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक हैकर ने फिर हैक की छत्तीसगढ़ CMO और PWD की वेबसाइट, कहा- सुरक्षा बढ़ाओ
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Wed, 13 Dec 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
साइबर अपराध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात पाकिस्तानी हैकर फैसल अफजल फिर से शरारत पर उतर आया है। सोमवार और फिर मंगलवार को उसने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय और पीडब्ल्यूडी विभाग की वेबसाइट हैक कर ली। वेबसाइट हैक कर हैकर ने चेतावनी दी कि, 'सुरक्षा की खामियों को दुरुस्त करो' और कहा कि, 'मुझे भूलना नहीं।'
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कार्यालय और पीडब्ल्यूडी विभाग की वेबसाइट पाकिस्तानी हैकर द्वारा हैक किए जाने के बाद ये वेबसाइट खुल नहीं रहे हैं। खबरों के मुताबिक फैसल ने हैक कर इन वेबसाइट्स के होमपेज पर लिख दिया था, 'फैसल ने हैक कर लिया। हर दिन कोई न कोई हैक होता है, आज आपका नंबर है। ये केवल सुरक्षा की याद दिलाने के लिए है। टीम पाक साइबर अटैकर, हम पाकिस्तानी हैकर हैं।'
बीते कुछ समय से पाक हैकर फैजल ने किसी भी वेबसाइट पर हमला नहीं किया है और यह माना जा रहा था कि राज्य सरकार की वेबसाइट सुरक्षा के मद्देनजर आधुनिक हो गई हैं।
विज्ञापन
लेकिन साइबर विशेषज्ञों के आईटी कौशल को चुनौती देते हुए फैसल ने दोबारा अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। साथ ही महत्वपूर्ण डेटाबेस वाली इन वेबसाइटों की कमतर सुरक्षा की याद दिलाई है।
गौरतलब है कि पिछले साल भी छत्तीसगढ़ सरकार की दर्जनों वेबसाइट हैक हुई थीं, जिसके बाद इन वेबसाइट को लेकर सुरक्षा संबंधी सवाल चर्चा का विषय बन गए थे।