Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tribal Pride Day in Raipur: CM Sai to return to capital from his Delhi visit

रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस: दिल्ली दौरे से राजधानी लौटेंगे सीएम विष्णुदेव साय, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?

Sat, 21 Nov 2026 10:12 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 10:12 AM IST
सार

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर आज रायपुर में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। पं. जेएनयू मेडिकल कॉलेज ऑडिटॉरियम में दोपहर 12 बजे से यह कार्यक्रम होगा। इस दौरान नारी शक्ति की प्रतिभा और साहस को समर्पित ‘वीरांगना शौर्य उत्सव’ का ग्रैंड फिनाले भी होगा। 
 

विज्ञापन
Tribal Pride Day in Raipur: CM Sai to return to capital from his Delhi visit
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज 21 नवंबर को  दिल्ली दौरे से वापस लौटेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 4:50 बजे दिल्ली दौरे से रायपुर आयेंगे। शाम 7 बजे देवेंद्र नगर स्थित बालाजी विद्या मंदिर में ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में शिरकत करेंगे। इसके बाद रात 9 बजे सीएम हाउस सिविल लाइन लौटेंगे।
विज्ञापन



रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह आज
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर आज रायपुर में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। पं. जेएनयू मेडिकल कॉलेज ऑडिटॉरियम में दोपहर 12 बजे से यह कार्यक्रम होगा। इस दौरान नारी शक्ति की प्रतिभा और साहस को समर्पित ‘वीरांगना शौर्य उत्सव’ का ग्रैंड फिनाले भी होगा। 
विज्ञापन



रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल आज से चलेगी
छठ पूजा मनाकर वापस लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रक्सौल और चर्लपल्ली के बीच एक-एक फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंदिया स्टेशनों से होकर गुजरेगी। शेड्यूल के मुताबिक, रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर को रक्सौल से शाम 4:55 बजे चलेगी। अगले दिन दोपहर 3:22 बजे रायगढ़, शाम 5:10 बजे बिलासपुर, शाम 6:50 बजे रायपुर और शाम 7:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 23 नवंबर को रात 10 बजे चर्लपल्ली से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 9:30 बजे गोंदिया, 11:15 बजे राजनांदगांव, 11:50 बजे दुर्ग, दोपहर 12:40 बजे रायपुर और दोपहर 2:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस आज आएंगे रायपुर
 21 नवंबर से कोटा स्टेडियम में शुरू हो रही अस्मिता रग्बी स्टेट लीग में अभिनेता और रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस राजधानी रायपुर आयेंगे। महिला वर्ग की यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ रग्बी एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है। इसमें महिला एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए अंडर-15 एवं सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इसमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, महासमुंद और धमतरी की टीम शामिल होगी।


नॉन-इंटरलॉकिंग काम के कारण से तीन दिन रद्द रहेगी टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर
पूर्व तटीय रेलवे के संबलपुर मंडल के बूंदामल स्टेशन पर फ्लाईओवर लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होना है। इससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे के अनुसार 21, 24 और 26 दिसंबर को टिटलागढ़ और बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 58213/58214 पैसेंजर टिटलागढ़-बिलासपुर-टिटलागढ़ रद्द रहेगी। इसके साथ ही 26 दिसंबर को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 20807  विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस चार घंटे देरी से चलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed