फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Pak hacker again hacked website of Chhattisgarh CMO and PWD said Increase security

पाक हैकर ने फिर हैक की छत्तीसगढ़ CMO और PWD की वेबसाइट, कहा- सुरक्षा बढ़ाओ

Wed, 13 Dec 2017 07:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
Pak hacker again hacked website of Chhattisgarh CMO and PWD said Increase security
साइबर अपराध
कुख्यात पाकिस्तानी हैकर फैसल अफजल फिर से शरारत पर उतर आया है। सोमवार और फिर मंगलवार को उसने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय और पीडब्ल्यूडी विभाग की वेबसाइट हैक कर ली। वेबसाइट हैक कर हैकर ने चेतावनी दी कि, 'सुरक्षा की खामियों को दुरुस्त करो' और कहा कि, 'मुझे भूलना नहीं।' 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कार्यालय और पीडब्ल्यूडी विभाग की वेबसाइट पाकिस्तानी हैकर द्वारा हैक किए जाने के बाद ये वेबसाइट खुल नहीं रहे हैं। खबरों के मुताबिक फैसल ने हैक कर इन वेबसाइट्स के होमपेज पर लिख दिया था, 'फैसल ने हैक कर लिया। हर दिन कोई न कोई हैक होता है, आज आपका नंबर है। ये केवल सुरक्षा की याद दिलाने के लिए है। टीम पाक साइबर अटैकर, हम पाकिस्तानी हैकर हैं।' 
विज्ञापन


बीते कुछ समय से पाक हैकर फैजल ने किसी भी वेबसाइट पर हमला नहीं किया है और यह माना जा रहा था कि राज्य सरकार की वेबसाइट सुरक्षा के मद्देनजर आधुनिक हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन साइबर विशेषज्ञों के आईटी कौशल को चुनौती देते हुए फैसल ने दोबारा अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। साथ ही महत्वपूर्ण डेटाबेस वाली इन वेबसाइटों की कमतर सुरक्षा की याद दिलाई है। 
गौरतलब है कि पिछले साल भी छत्तीसगढ़ सरकार की दर्जनों वेबसाइट हैक हुई थीं, जिसके बाद इन वेबसाइट को लेकर सुरक्षा संबंधी सवाल चर्चा का विषय बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed