Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG: Three businessmen from Bilaspur defrauded of ₹3.42 crore on the pretext of being offered a stake

सीजी: हैदराबाद के पब में हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के तीन कारोबारियों से 3.42 करोड़ की ठगी, केस दर्ज

Sat, 21 Nov 2026 10:36 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Nov 2026 10:36 AM IST
सार

हैदराबाद के डियाब्लो पब में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का झांसा देकर दो आरोपियों ने बिलासपुर के तीन कारोबारियों से 3.42 करोड़ रुपये ठग लिए। तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों और लेन-देन की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
CG: Three businessmen from Bilaspur defrauded of ₹3.42 crore on the pretext of being offered a stake
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैदराबाद के पब में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का झांसा देकर बिलासपुर के तीन कारोबारियों से 3 करोड़ 42 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ितों के साथ फर्जी समझौता कर किस्तों में पूरी रकम ले ली और बाद में अपने वादे से मुकर गए। रकम हासिल करने के बाद आरोपियों ने न तो पीड़ितों को कंपनी में आधिकारिक साझेदार बनाया और न ही पब के संचालन का हिसाब दिया। तारबाहर थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के बाद दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गायक के कार्यक्रम से शुरू हुआ संपर्क
लिंक रोड निवासी 38 वर्षीय व्यवसायी शिखर सराफ ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में बिलासपुर में प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह के एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसी दौरान उनकी मुलाकात लेडीज सर्कल इंडिया की सदस्य शेषम कौर से उनके घर पर हुई। बातचीत के दौरान शेषम कौर ने कारोबारियों को हैदराबाद में प्राशी वेंचर्स एलएलपी के अंतर्गत डियाब्लो पब और रेस्टोरेंट शुरू करने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद, शेषम कौर और जयवीर सिंह सभरवाल ने स्वयं को कंपनी का अधिकृत साझेदार बताते हुए शिखर सराफ और उनके साथी रितेश शाह को डियाब्लो पब में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी देने की पेशकश की। नए व्यावसायिक उपक्रम में निवेश करने के उद्देश्य से दोनों कारोबारी सहमत हो गए।
विज्ञापन


किस्तों में आरटीजीएस के जरिये ली रकम
दोनों पक्षों के बीच 10 जनवरी, 2025 को एक समझौता पत्र तैयार हुआ। समझौते के बाद तीन निवेशकों ने मिलकर किस्तों में कंपनी के हैदराबाद स्थित खाते में आरटीजीएस के जरिये कुल 3 करोड़ 42 लाख 50 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की। इस कुल निवेश में शिखर सराफ ने 1 करोड़ 45 लाख रुपये, रितेश शाह ने 1 करोड़ 35 लाख रुपये और रितेश के साले सक्षम श्रीवास्तव ने 62 लाख 50 हजार रुपये लगाए। रकम लेने के बाद भी आरोपियों ने पीड़ितों को कंपनी में आधिकारिक साझेदार नहीं बनाया। इसके साथ ही कारोबारियों को निवेश से संबंधित वित्तीय विवरण और हिसाब-किताब भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य साझेदारों को बिना बताए किया समझौता
हिसाब न मिलने पर पीड़ितों ने स्वयं जानकारी जुटानी शुरू की। जांच में पता चला कि कंपनी के अन्य पांच साझेदारों की अनुमति के बिना ही आरोपियों ने बिलासपुर के कारोबारियों के साथ हिस्सेदारी का समझौता किया था। आरोपियों ने निवेश के नाम पर रकम ऐंठ ली, पर कारोबारियों को कंपनी में कोई अधिकार नहीं दिया। पड़ताल में यह भी उजागर हुआ कि जिस डियाब्लो पब में हिस्सेदारी का वादा किया गया था, वह किराया जमा न करने के कारण कुछ समय बाद बंद हो गया। आरोपियों ने कंपनी के आधिकारिक बैंक खाते के बजाय अपने व्यक्तिगत क्यूआर कोड के माध्यम से राशि ली और पब के नाम पर मिले पैसों को दूसरे रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट में लगा दिया।

धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू
तारबाहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी जयवीर सिंह सभरवाल और शेषम कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पैसों के लेन-देन और बैंक खातों के विवरण की गहनता से जांच कर रही है। इसके साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि निवेशकों से ली गई रकम को किस स्थान पर खर्च किया गया है।


उधर, रायपुर में भी व्यावसायिक साझेदारी के नाम पर 1 करोड़ 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। वहां अधिराज ग्रुप के निदेशक ने अपनी बहन और जीजा को कारोबार में दोगुना मुनाफा देने का लालच देकर निवेश कराया। इसके बाद आरोपी ने फर्जी हस्ताक्षर कर दोनों पीड़ितों को अपनी साझेदारी फर्म से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed