{"_id":"683ecf701ccd3446020711ae","slug":"oxygen-cylinder-blast-in-ice-factory-in-raigarh-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: बर्फ फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, मालिक की मौत; चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: बर्फ फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, मालिक की मौत; चार लोग घायल
Tue, 03 Jun 2025 04:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 03 Jun 2025 04:03 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में बर्फ फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, बर्फ लेने पहुंचे तीन लोगों के अलावा एक स्टाफ घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शहर के लालटंकी क्षेत्र में स्थित सुभाष बर्फ फैक्टरी में मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद संचालक संजय सहगल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बर्फ लेने पहुंचे तीन लोगों के अलावा एक स्टाफ को मिलाकर कुल चार लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं, मृतक युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन