{"_id":"643ccc54bb063dae2e0161b4","slug":"number-of-corona-patients-increased-in-chhattisgarh-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक मरीज की मौत, यहां देखें जिलेवार आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक मरीज की मौत, यहां देखें जिलेवार आंकड़े
Mon, 17 Apr 2023 10:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:04 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में 18 जिला से कोरोना संक्रमित पाए गए। बाकि जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। प्रदेश में 16 अप्रैल को 18 जिला में 135 मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मतक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिनों दिन कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कुल 1443 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 135 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। तीन कोरोना पेसेंट हॉस्पिटल से व 51 कोरोना पेसेंट होमाइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं, एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 1841 हो गई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में 18 जिला से कोरोना संक्रमित पाए गए। बाकि जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। प्रदेश में 16 अप्रैल को 18 जिला में 135 मरीज पाए गए हैं। जहां बिलासपुर में सबसे अधिक 23 मरीज मिले हैं। इसके अलावा कोंडागांव में 19, दुर्ग में 20, सरगुजा में 12, रायगढ़ में 12 और रायपुर में 11 मरीज मिले। वहीं बाकी जिलों में 10 से भी कम मरीज मिले हैं।
विज्ञापन