छत्तीसगढ़ सरकार ने लगाया मांस ब्रिकी पर प्रतिबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा के बाद छत्तीसगढ़ चौथा ऐसा राज्य है जहां सरकार ने पर्यूषण और गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
छत्तीसगढ़ के नगर प्रशासन विभाग के उप सचिव जितेंद्र शुक्ला के मुताबिक राज्य में पर्यूषण पर्व और गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान सितंबर 17 तारीख तक मांस बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि यह पहला मौका नहीं है जब मांस की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगा हो, साल 2011 से प्रदेश में कुछ पर्वों के दौरान मांस की बिक्री पर बैन है। शुक्ला ने बताया कि इस बावत राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग ने नगरीय निकायों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
यहां पहले लग चुका है प्रतिबंध
मालूम हो कि पर्यूषण पर्व और गणेश चतुर्थी को लेकर भाजपानीत महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा में पहले ही मांस की ब्रिकी पर सरकार प्रतिबंध लगा चुकी है। छत्तीसगढ़ चौथा बीजेपी शासित राज्य है, जहां मांस की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक शासन के आदेशानुसार रायपुर नगर निगम क्षेत्र में अगले 8 दिनों तक मांस की ब्रिकी पर रोक लगा दी है।
वहीं इस दौरान पशुओं की हत्या पर भी रोक रहेगी। इस सबंध में सभी थाना पुलिस और अधिकारियों को भी निर्देश दे दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक रोक के दौरान मांस बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।