फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   new system in Chhattisgarh, there is possibility of heavy rain across the state

छत्तीसगढ़ में बना नया सिस्टम: अब प्रदेशभर में झमाझम बारिश के आसार, जानें अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Fri, 06 Sep 2024 10:32 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 06 Sep 2024 10:32 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून सामान्य है। कभी हल्की बादल, तो कभी धूप है। वहीं शाम के समय बारिश हो रही है। ऐसे में लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। आगामी दिनों में प्रदेश में मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

विज्ञापन
new system in Chhattisgarh, there is possibility of heavy rain across the state
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून सामान्य है। कभी हल्की बादल, तो कभी धूप है। वहीं शाम के समय बारिश हो रही है। ऐसे में लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। आगामी दिनों में प्रदेश में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। इससे प्रदेशभर में अच्छी बारिश हो सकती है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की धूप के साथ बादल छाए हुए हैं। वहीं प्रदेशभर में आज झमाझम बारिश के आसार हैं। कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात कि भी संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून सामान्य है। वहीं आज शुक्रवार से आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में सक्रिय मानसून की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश भर में अच्छी बारिश के आसार हैं। आगामी दिनों में मानसूनी तंत्र सक्रिय होने के बाद प्रदेश भर में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं आज सुबह से ही हल्की धूप के साथ बादल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में बारिश की स्थिति बनी हुई है। देर शाम तक अच्छी बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो चक्रवती परिसंचरण से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही वह ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके अगले दो-तीन दिनों के दौरान धीरे-धीरे उत्तर की ओर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी से सटे गंगीय पश्चिम बंगाल उत्तर ओडिशा तटों पर अवदाब में तब्दील होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक सक्रिय मानसून की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर इलाके में हुई है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य इलाकों में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। कई जगहों पर गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed