फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxals abducted parents of a police personnel in Gumiyapal Dantewada Chhattisgarh

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने पुलिसकर्मी के अपह्रत माता-पिता को छोड़ा

Tue, 07 Jul 2020 10:01 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: आसिम खान Updated Tue, 07 Jul 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
Naxals abducted parents of a police personnel in Gumiyapal Dantewada Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने पुलिस जवान के अपह्रत माता पिता को भारी दबाव के बाद छोड़ दिया। गुमियापाल के करीब सभी ग्रामीण 15 किलोमीटर दूर तक पैदल ही चले आए थे, इन्होंने अपनी बात रखी और इन्हें रिहा कराने में पूरा जोर लगाया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने इसकी जानकारी दी। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने मंगलवार को बताया कि जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुमियापाल गांव में सोमवार रात नक्सलियों ने डीआरजी के जवान अजय तेलाम के पिता लच्छु तेलाम (64 वर्ष) और माता विज्जो तेलाम (62 वर्ष) का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्लव ने बताया कि नक्सलियों ने घटना को अंजाम देने के दौरान पुलिस जवान की बहन के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीनकर वहां से फरार हो गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय तेलाम पिछले वर्ष डीआरजी में भर्ती हुआ था और वह दंतेवाड़ा स्थित पुलिस शिविर में रहता है। उन्होंने कहा कि पुलिस को आशंका है कि नक्सली क्षेत्र में चल रहे लोन वर्राटू अभियान से परेशान हैं, जिस कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

दंतेवाड़ा जिला में पुलिस ने पिछले माह लोन वर्राटू अभियान की शुआत की थी। इस अभियान के तहत गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर जिन नक्सलियों के सर पर इनाम है ऐसे नक्सलियों का बैनर पोस्टर लगाया जा रहा है तथा उन्हें आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। पल्लव ने बताया कि गुमियापाल गांव में पुलिस ने नक्सलियों का पोस्टर लगाया था जिसके बाद से 15 से 20 नक्सली आत्मसमर्पण करने के पुलिस से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि कुछ नक्सली चाहते हैं कि उनके लोग आत्मसमर्पण न करें और यही वजह है कि उन्होंने अजय के परिवार को निशाने पर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना यह दर्शाती है कि बस्तर क्षेत्र में अपनी जमीन खिसकने के कारण नक्सली परेशान हैं और इसी कारण वह पुलिसकर्मियों के परिवार वालों पर हमला कर रहे हैं। 

पिछले सप्ताह नक्सलियों ने जिले के हिरोली गांव में एक पुलिसकर्मी के रिश्तेदार की हत्या कर दी थी।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed