{"_id":"644229da5705f4c9af0a2cb5","slug":"naxalites-set-fire-to-truck-in-narayanpur-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narayanpur: नक्सलियों ने ट्रक में लगाई आग, बैनर लगाकर आमदई खदान को रद्द करने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narayanpur: नक्सलियों ने ट्रक में लगाई आग, बैनर लगाकर आमदई खदान को रद्द करने को कहा
Fri, 21 Apr 2023 11:45 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:45 AM IST
सार
नक्सलियों ने शुक्रवार तगड़े सुबह तीन से चार बजे के बीच आमदई माइंस के ट्रक को पेड़ गिराकर रोका और डीजल टैंक को फोड़कर डीजल पूरी गाड़ी में छिड़काव करते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दिया
विज्ञापन
नक्सलियों ने ट्रक में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारायणपुर जिले में नक्सलियों का तांडव जारी है। नक्सलियों ने छोटेडोंगर की आमदई माइंस में लगे ट्रक को निशाना बनाया है। जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर ग्राम कापसी और फरसगांव के बीच नया पुल के पास नक्सलियों ने आमदई खदान में लगे एक ट्रक को आग के हवाले किया है। जिससे ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। नक्सलियों ने नारायणपुर छोटेडोंगर आमदई खदान को रद्द करने और निको कम्पनी से जुड़े लोगों मार भगाने की बात बैनर पर लिखी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने शुक्रवार तगड़े सुबह तीन से चार बजे के बीच आमदई माइंस के ट्रक को पेड़ गिराकर रोका और डीजल टैंक को फोड़कर डीजल पूरी गाड़ी में छिड़काव करते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दिया। अभी नारायणपुर ओरछा मार्ग के सड़कों पर आवाजाही रुकी हुई है। नक्सलियों ने जिस वक्त ट्रक पर आग लगाई उस वक्त ट्रक नारायणपुर से छोटेडोंगर लौह अयस्क के लिए जा रहा था।
विज्ञापन