{"_id":"6648ca1e78a2f0bd62033a37","slug":"naxalites-issued-a-leaflet-and-called-for-a-bandh-on-26th-may-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन कगार: नक्सलियों ने पर्चा जारी कर 26 मई को बंद का किया आह्वान, बोले- आदवासियों की हत्याएं करवा रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन कगार: नक्सलियों ने पर्चा जारी कर 26 मई को बंद का किया आह्वान, बोले- आदवासियों की हत्याएं करवा रही सरकार
Sat, 18 May 2024 09:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 18 May 2024 09:03 PM IST
सार
नक्सलियों ने एक पर्चा जारी किया है। नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने 26 मई को बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
नक्सली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नक्सलियों ने शनिवार को एक पर्चा जारी किया है। नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने 26 मई को बंद का आह्वान किया है। पर्चे में कहा गया है कि जनवरी से फासीवादी 'ऑपरेशन कगार' नाम पर हो रहे हत्याकांड एवं नरसंहारों के खिलाफ दक्षिण सब जोनल ब्यूरो में मई 26 मई को बंद को सफल बनाएं। झूठी मुठभेड़ों, निर्दोष लोगों को जेलों में ठूंसने व झूठे सरेंडरों के विरोध में जन आंदोलन व जनयुद्ध को तेज करने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण बस्तर के सब जोनल कमेटी के प्रवक्ता समता ने जारी पर्चे में कहा है कि फोर्स की कार्रवाई में उनके 62 लोग मारे गए हैं। केंद्र में मोदी सरकार, छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सत्ता में आने के बाद अपने एजेंडे के अनुसार राज्य में अपनी कठपुतली आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथों में आदिवासियों की हत्याएं करवा रही है। बीजापुर जिले में पीड़िया में झूठी मुठभेड़ में दस निर्दोषों को मारा गया है। इसके अलावा भी कई अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा गया है कि मुठभेड़ के नाम पर निर्दोषों को मारा गया है और बाद में उन्हें इनामी बताया गया है। ऐसे में इसके विरोध में बंद का आयोजन किये जाने का फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन