फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite killed in encounter in Bijapur

Bijapur: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, एक घायल समेत दो पकड़ा, नैमेड थाना क्षेत्र के कचलावारी की घटना

Tue, 18 Apr 2023 12:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 18 Apr 2023 12:02 PM IST
सार

नैमेड थाना क्षेत्र के कचलावारी में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया हैं। वहीं, एक घायल नक्सली समेत दो नक्सलियों को मौके से गिरफ्तार किया गया हैं। 

विज्ञापन
Naxalite killed in encounter in Bijapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंगलवार की सुबह नैमेड थाना क्षेत्र के कचलावारी में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया हैं। वहीं, एक घायल नक्सली समेत दो नक्सलियों को मौके से गिरफ्तार किया गया हैं। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की तड़के रेड्डी कैम्प से डीआरजी की टीम इलाके की गश्त के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच सुबह आठ बजे के करीब नैमेड थाना क्षेत्र के कचलावारी के जंगलों में डीआरजी जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। घटनास्थल की सर्चिंग करने पर जवानों ने एक नक्सली का शव व मौके से एक घायल नक्सली समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया हैं। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मारे गए नक्सली व पकड़े गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी थी। बता दें कि सोमवार को भी जांगला थाना क्षेत्र के बड़े तुंगाली में मुठभेड़ के बाद जवानों ने एक आईईडी बरामद किया था। जिसे डिफ्यूज करते समय डीआरजी जवान शंकर पारेट मामूली रूप से घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed