फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite couple surrendered impressed by the government rehabilitation policy in Rajnandgaon

Rajnandgaon: नक्सली दंपती ने किया आत्मसमर्पण, शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर

Wed, 18 Jun 2025 08:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 18 Jun 2025 08:26 PM IST
सार

राजनांदगांव में नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण किया है पुलिस के द्वारा चलाए गए जा रहे अभियान और सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण किया।

विज्ञापन
Naxalite couple surrendered impressed by the government rehabilitation policy in Rajnandgaon
नक्सल दंपती ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव में नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण किया है पुलिस के द्वारा चलाए गए जा रहे अभियान और सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण किया,जिसमें डिवीजनल कमेटी मेंबर जीवन तुलावी और उनकी पत्नी एरिया कमेटी मेंबर आरती ने आत्मसमर्पण किया है,पुलिस अधीक्षक कार्यालय मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में आईजी,पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया।

विज्ञापन


राजनांदगांव जिले से अलग होकर बने नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां आज एक नक्सली दंपति ने आत्म समर्पण किया है,जिसमें डिवीजनल कमेटी मेंबर जीवन तुलावी और उनकी पत्नी एरिया कमेटी मेंबर आरती ने राजनांदगांव रेंज आईजी अभिषेक शांडिल्य,पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया,यह दोनों आत्मा समर्पित नक्सली विगत 25 वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय थे शासन के नवीन पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली दंपति ने हथियार छोड़कर शांति का रास्ता चुना है और दोनों ने आत्मसमर्पण किया। 
विज्ञापन


वहीं इस दौरान इन दोनों नक्सली दंपतियों को तत्काल सहायता राशि 50-50 हजार रुपए नगद प्रदान किया गया है इसके साथ ही उनके पद पर घोषित इनाम डीवीसीएम 8 लाख रुपए और एसीएम 5 लाख रूपए जल्द इन्हें दिया जाएगा,वहीं इसको लेकर राजनांदगांव रेंज आईजी अभिषेक शांडिल्य ने कहा कि आज मांड डिवीजन के दो हायर कैडर के नक्सली ने आत्म समर्पण किया है,एक के ऊपर 8 लाख का और उनकी पत्नी के ऊपर 5 लाख का ईनाम घोषित है,इन्हें 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी गई है,हमारा प्रयास है कि शासन की नीति के तहत या तो ये समर्पण करें या फिर जो ऑपरेशन है उसकी फेस करें,इससे अच्छा संदेश जाएगा बाकी लोगों में लोगों में अगर समर्पण करते हैं तो उन्हें सुविधाएं मिलेंगे हमारी अपील है कि बाकी लोग भी इसका फायदा उठाएं और सरेंडर करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed