फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   National short film competition based on road safety organized in jagdalpur

CG: 19 राज्यों ने छह भाषाओं में बनाईं 460 लघु फिल्में, बस्तर को मिला दूसरा स्थान; रक्षा सूत्र को मिला पुरस्कार

Wed, 24 Jan 2024 04:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 24 Jan 2024 04:55 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्तर पर लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिसमें 19 राज्यों में छह भाषाओं में बनीं 460 फिल्में पहुंची। इसमें से  बस्तर को दूसरा इनाम दिया गया।
 

विज्ञापन
National short film competition based on road safety organized in jagdalpur
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग को पुरस्कार से सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर जिले में सड़क सुरक्षा माह को लेकर आये दिन बाइक सवारों से लेकर कार चालकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके चलते राष्ट्रीय स्तर पर लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें 19 राज्यों से छह भाषाओं में 460 फिल्में बनाई गईं थी। इसमें बस्तर को दूसरा इनाम दिया गया। बस्तर पुलिस को दूसरा इनाम मिलने से पुलिस विभाग में काफी खुशी देखी जा रही है। 

विज्ञापन


सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान राष्ट्रीय लघु फिल्म प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग को द्वितीय पुरुस्कार दिया गया। यह पुरस्कार सड़क सुरक्षा पर आधारित राष्ट्रीय लघु फिल्म प्रतियोगिता के आयोजन के लिए दिया गया। इस प्रतियोगिता में 19 राज्यों से छह भाषाओं मे कुल 460 फिल्में आई थी। इसमें कुल तीन फिल्मों को विजेता घोषित किया गया था।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के लिए सबसे खुशी की बात यह रही कि पूरे देश से आईं 460 फिल्मों मे छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग की फिल्म रक्षा सूत्र को द्वितीय पुरुस्कार मिला। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णुदेव साय ने 50 हजार का चेक देने के साथ ही एक ट्रॉफी प्रदान कर माहेश्वर नाग को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed