फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   naila nagar palika ward-25 ground becomes garbage dumping yard in Janjgir-Champa

शांति नगर में कचरे से अशांति: जांजगीर-चांपा के वार्ड-25 का मैदान बना डंपिंग यार्ड, बदबू और धुएं से लोग परेशान

Thu, 20 Apr 2023 01:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Apr 2023 01:44 PM IST
सार

नैला नगर पालिका के सीएमओ चंदन शर्मा से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि, वह वार्ड वासियों की समस्या से भली-भांति अवगत हैं। जल्द ही वार्डवासियों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
naila nagar palika ward-25 ground becomes garbage dumping yard in Janjgir-Champa
नैला के वार्ड-25 स्थित मैदान में जब कचरा ज्यादा होता है तो आग लगा देते हैं। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा का शांति नगर कचरे के चलते अशांत है। नैला के वार्ड-25 में खाली पड़े मैदान को कचरा डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। शहर का कचरा हो या फिर मरे हुए जानवर, सब यहीं फेंके जा रहे हैं। जब कचरा बढ़ता है तो नगर पालिक के कर्मचारी उसमें आग लगा देते हैं। जिसके चलते बदबू और धुएं से लोग परेशान हैं। खास बात यह है कि क्षेत्र में बच्चों के खेलने के लिए कोई मैदान नहीं है, लेकिन जब कोई बड़ा नेता आता है, तो इसे साफ जरूर कर दिया जाता है। लोगों ने शिकायत भी की, पर कोई फायदा नहीं हुआ। 

विज्ञापन




दरअसल, नगर पालिका के वार्ड- 25 शांति नगर के खाली मैदान में पिछले 15 से 20 सालों से शहर का कचरा डंप किया जा रहा है। यहां आसपास शासकीय दफ्तर और कॉलेज है। इसके बावजूद कचरे का निपटारा नहीं किया जाता। इसके चलते वार्ड में रहने वालों के साथ ही आसपास के इलाके के लोग भी परेशान हैं। कई बार वार्ड के लोग इसे लेकर विरोध भी जता चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि, नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ को समस्या से अवगत कराया गया है, पर कचरे को हटाने के लिए कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन




स्थानीय निवासी गोपाल कुमार ने बताया की शहर के बड़े होटलों, घर से निकलने वाले कचरे को नगर पालिका के कर्मचारी लेकर आते हैं। फिर उसे इसी मैदान में डंप कर दिया जाता है। साथ ही कोई मवेशी भी मरता है तो उसे भी इसी कचरे में फेक दिया जाता है। कचरे से निकलने वाली बदबू से हमें बीमारी भी हो रही है। छोटे-छोटे बच्चे भी हैं, जिन्हें सांस लेने में काफी परेशानियां हो रही हैं। संक्रमण फैलने का भी खतरा है। वहीं बच्चो के खेलने के लिए मैदान भी नहीं है। कोई बड़े नेता आते हैं तभी खाना पूर्ति के लिए कचरे को हटाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed