{"_id":"66c4d67f7f906c8e8a0a824e","slug":"moving-truck-suddenly-caught-fire-on-nh-30-under-keshkal-police-station-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बना ट्रक: एनएच 30 पर हुआ हादसा, पलभर में भड़की आग; हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बना ट्रक: एनएच 30 पर हुआ हादसा, पलभर में भड़की आग; हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर घायल
Wed, 21 Aug 2024 12:14 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केशकाल/जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केशकाल/जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:14 AM IST
सार
केशकाल में एनएच 30 पर एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर घायल।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केशकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 30 पर एक चलता ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर लोहे की गिट्टी लोड करके जा रहा था। आग ने ट्रक के पिछले पहियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव से दमकल वाहन भी बुलाया गया।
स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। काफी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना के कारण एनएच 30 पर यातायात प्रभावित हुआ है। लेकिन राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। पूरी घटना केशकाल थाना क्षेत्र के बहीगांव में घटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर घायल हुए हैं।
विज्ञापन