{"_id":"64c50c43a19c4504f0035f14","slug":"mother-and-son-died-after-drowning-in-drain-in-jagdalpur-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू और पोते को नहीं बचा पाई सास : नाले में डूबकर मां और बेटे की मौत, तीनों जा रहे थे खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू और पोते को नहीं बचा पाई सास : नाले में डूबकर मां और बेटे की मौत, तीनों जा रहे थे खेत
Sat, 29 Jul 2023 06:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 29 Jul 2023 06:26 PM IST
सार
नाले में डूबकर मां और बेटे की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चे और सास के साथ खेत जा रही थी।
विज्ञापन
मुनगा नाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभा थाना क्षेत्र के पखनार चौकी क्षेत्र में शनिवार बह मुनगा नाला में बहने से मां और बेटे की मौत हो गई। उन्हें बचाने में सास ने काफी प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्मटम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एसडीओपी केशलूर ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि कटेनर गांव में रहने वाली फूलो मांडवी (38) अपने बच्चे मनेष को लेकर अपने खेत जा रही थी। उसके साथ उसकी सास भी थी। मुनगा नाला पर करते हुए अचानक फूलो मांडवी का पैर फिसल गया और वह बच्चे के साथ गहरे पानी में चली गईं। पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। सास ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह बचा नहीं पाई। मौके पर पहुंची एसडीआरफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
मृतका की सास ने बताया कि बहू और पोते गहरे में डूबने लगा। उन्होंने बचाव के आवाज भी लगाई। सास ने जितना हो सका उतना उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। महिला ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को भी दी, लेकिन उनके पानी तक पहुंचने से पहले ही दोनों डूब चुके थे। मां-बेटे की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन